google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सीमा शुल्क विभाग ने 625 ग्राम वजनी सोने के दो कैप्सूल इंदौर एयरपोर्ट पर पकड़े...

Jan 8, 2024
1 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

इंदौर - शारजाह से 625 ग्राम वजनी सोने के दो कैप्सूल अपने अंदरुनी अंग में छुपाकर लाने वाले आरोपित को सीमा शुल्क विभाग ने इंदौर एयरपोर्ट पर पकड़ा है। कैप्सूल जब्त कर लिए गए हैं। आरोपित भोपाल निवासी है। विभाग को जानकारी मिली थी कि शारजाह से आने वाली एयर इंडिया की उड़ान एक्सप्रेस आइएक्स 256 से आने वाला एक पुरुष यात्री सोने की तस्करी कर सोना अपने साथ ला रहा है।


जानकारी के आधार पर, सीमा शुल्क विभाग ने कार्रवाई करते हुए भोपाल निवासी व्यक्ति को रोका और पूछताछ की। लेकिन वह यात्रा का कोई उचित कारण नहीं बता सका। व्यक्ति की तलाशी ली गई। पता चला कि वह अपने अंदरुनी अंग में दो कैप्सूल के रूप में गोल्ड पेस्ट छुपाकर ले जा रहा है। इनका वजन 625 ग्राम है। विभाग ने कैप्सूल जब्त कर लिए हैं। मामले में जांच चल रही है। गौरतलब है कि पिछले तीन महीने में इंदौर सीमा शुल्क ने इंदौर एयरपोर्ट पर आठ संदिग्धों को पकड़ा और करीब तीन किलो सोना जब्त किया है। इसका बाजार मूल्य लगभग 1.70 करोड़ रुपये के आसपास है। इसके अलावा आइफोन और विदेशी सिगरेट की जब्ती भी की गई है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html