खेत में बिछा करंट बना काल, 25 साल के युवक की मौत....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
अंबिकापुर के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुन्नी चौकी क्षेत्र के झिलमिली जंगल के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। फसल को जंगली सूअरों से बचाने के लिए खेत में फैलाए गए बिजली करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान जुगेश्वर पावले के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और सनसनी फैल गई है।
रात के समय हुई इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया है। अंधेरा होने के कारण पोस्टमार्टम अगले दिन कराया जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर यह पता लगाने की कोशिश शुरू कर दी है कि आखिर खेत में अवैध रूप से बिजली का तार किसने बिछाया था।
शुरुआती पड़ताल में यह बात सामने आई है कि फसलों की सुरक्षा के लिए अवैध तरीके से प्रवाहित किए गए करंट ने एक हंसते-खेलते युवा की जान ले ली। इस तरह की लापरवाही न केवल बेकसूर इंसानों के लिए बल्कि वन्यजीवों के लिए भी घातक साबित हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments