किमजोंग की मौजूदगी में क्रूज मिसाइल का परीक्षण....

तानाशाह ने अमेरिका-साउथ कोरिया के युद्धाभ्यास को हमले की तैयारी बताया
प्योंगयांग । तानाशाह किम जोंग उन की मौजूदगी में नॉर्थ कोरिया ने क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया है। सोमवार को इसकी जानकारी नॉर्थ कोरिया के स्टेट मीडिया ने दी है। रिपोर्ट के मुताबिक नेवी शिप से क्रूज मिसाइल को टेस्ट फायर किया गया। माना जा रहा है कि ये मिसाइल न्यूक्लियर वॉरहेड को ले जाने में सक्षम है।
नॉर्थ कोरिया के क्रूज मिसाइल परीक्षण की जानकारी उस समय आई है, जब अमेरिका और साउथ कोरिया अपना सालाना युद्धाभ्यास कर रहे हैं। इस युद्धाभ्यास को नॉर्थ कोरिया हमले की तैयारी के तौर पर देख रहा है। इसके अलावा किम ने एक पेट्रोल शिप पर सवार होकर नौसेना के हथियारों और लड़ाई की तैयारियों का जायजा भी लिया।
कैंप डेविड में मिले अमेरिका, जापान और साउथ कोरिया3 दिन पहले ही अमेरिका, जापान और साउथ कोरिया के नेताओं की कैंप डेविड समिट के दौरान मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में तीनों देशों के बीच नॉर्थ कोरिया की ओर से लगातार बढ़ रहे मिसाइल और परमाणु खतरे को लेकर बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस पर आपसी सहयोग को लेकर सहमति बनी है। रिपोर्ट के मुताबिक ने मिसाइल ने अपने टारगेट को हिट किया। जो शिप की तैयारी और हमले की क्षमता को दिखाता है। एजेंसी की तरफ से जारी की गई फोटोज में किम को एक पेट्रोल शिप के ऊपर खड़े होकर मिसाइल टेस्ट को देखते हुए देखा जा सकता है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments