भारत-पाक का मैच देखने अहमदाबाद स्टेडियम के बाहर उमड़ी भीड़.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले को देखने के लिए आज भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। जहां अमहदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर क्रिकेट के प्रशंसकों का सैलाब उमड़ रहा है। वहीं अपनी चहेती भारतीय टीम की जीत के लिए मंदिरों में पूजा-प्रार्थना की जा रही है। बता दें कि नीले रंग की जर्सी में क्रिकेट फैंस सुबह से ही मैदान में एंट्री को लेकर उत्सुक हैं। इस बीच पूरे देश में जीत के लिए दुआएं भी मांगी जा रही हैं।
पटना में जहां क्रिकेट फैंस यज्ञ करवा रहे हैं तो वहीं, कलकातार भारतीय सितारों की बड़ी तस्वीरें बनाने में व्यस्त हैं। बता दें कि मैच देखने के लिए एक प्रशंसक अमेरिका से आया है तो वहीं, कुछ फैंस इसलिए खुश हैं कि उन्हें 2011 विश्व कप के दौरान टिकट नहीं मिल पाई थी लेकिन इस बार बड़ा स्टेडियम होने के कारण टिकट भी संभव हो पाई, और अब बे मैच भी इत्मीनान से देखेंगे। खबर मिली है कि मध्य प्रदेश में उज्जैन के महाकाल मंदिर में भारत बनाम पाकिस्तान विश्व कप मैच से पहले विशेष पूजा-अर्चना कर जीत के लिए आशीर्वाद मांगा है।
जानकार बताते हैं कि टीम इंडिया का विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन हमेशा से बढ़िया रहा है। टीम इंडिया विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ 8-0 की स्ट्रीक बनाए इसके लिए पटना में क्रिकेट फैंस ने यज्ञ किया। इसी तरह एक कलाकार जुहैब अली ने दीवार पर 15 फीट लंबा चारकोल चित्र बनाया और भारत की जीत की कामना की। जुहैब अली ने कहा कि मैंने भारतीयों के उत्साह को प्रदर्शित करने के लिए दीवार पर 15 फीट की लकड़ी का कोयला चित्र बनाया है, मैं प्रार्थना करता हूं कि भारत मैच जीत जाए।
अहमदाबाद स्टेडियम के बाहर इकट्ठा हुए क्रिकेट फैंस ने कहा कि पाकिस्तान इस महामुकाबले में टीम इंडिया का सामना नहीं कर पाएगी। फैंस ने कहा कि पाकिस्तानी टीम विराट कोहली से डरी हुई है। विराट आज शतक जरुर बनाएंगे। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने के लिए क्रिकेट प्रशंसक विपुल पटेल संयुक्त राज्य अमेरिका से आया है। उन्होंने कहा कि मेन इन ब्लू को आज पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करनी चाहिए क्योंकि वे सामने खेल रहे हैं। मैं मैच देखने के लिए अमेरिका के जॉर्जिया से यहां आया हूं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments