google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में उमड़ी भीड़...

Dec 31, 2023
2 min read




































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-


  • विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में उमड़ी भीड़

  • बृजमोहन अग्रवाल ने हितग्राहियों को बांटें चेक और गैस कनेक्शन


30 दिसंबर रायपुर-

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनता को सरकारी योजनाओं की जानकारी और पंजीयन के लिए शनिवार को सामुदायिक केंद्र, मलसाय तालाब, वामनराव लाखे वार्ड में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। मंत्र बृजमोहन अग्रवाल ने शिविर का उद्घाटन किया। सांसद सुनील सोनी भी कार्यक्रम में शामिल रहे।

लोगों को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ये आयोजन किया जा रहा है। जहां लोगों को सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी और मौके पर ही पंजीयन कराके इनका लाभ भी लिया जा सकता है।


केंद्र की मोदी सरकार देश के गरीबों, महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने उन्हे आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं बनाई है। उन योजनाओं का सीधा लाभ देश की जनता को मिले इसलिए इस प्रकार के शिविर का आयोजन किया गया है।


बृजमोहन ने कहा कि, जो व्यक्ति अपना छोटा-मोटा रोजगार करने के लिए 10 हजार रुपए तक का लोन लेना चाहता है वो स्वनिधि योजना के तहत यह लाभ ले सकता है। एक बार लोन की राशि चुका देने पर, हितग्राही को दोबारा 20 हजार और फिर 50 हजार रुपए तक का लोन मिल सकता है। ऐसे ही विश्वकर्मा योजना के तहत बढ़ई, लोहार, राजमिस्त्री और कारीगिरी का काम करने वालों को 3 लाख रुपए तक का लोन बिना किसी गारंटी के मिलेगा।


आयुष्मान योजना के तहत सरकार 10 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त कर रही है जिसके लिए शिविर में आयुष्मान कार्ड भी बनाया जा रहा है। लोग उज्जवला योजना का भी लाभ ले सकते हैं जिसके तहत मुफ्त गैस सिलेंडर मिलेगा उसके बाद उसके बाद हितग्राहियों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। मुद्रा योजना के तहत कोई भी व्यक्ति अपना रोजगार करने के लिए 50,000 रुपए तक का लोन ले सकता है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान के लिए भी यहां आवेदन किया जा सकते हैं। जल मिशन के तहत घर में नल के लिए भी आवेदन किया जा सकता है। शादीशुदा महिलाओं को 1000 रुपए महीना दिए जाने वाली महतारी वंदन योजना की जानकारी भी शिविर में ली जा सकती है।

कार्यक्रम में बृजमोहन अग्रवाल ने स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को चेक और उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस कनेक्शन बांटे।

शिविर में महिला बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग, नगर पालिका, बैंक ने अपने स्टॉल लगाए थे जहां हजारों की संख्या में क्षेत्र के लोगों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली और पंजीकरण कराया। स्थानीय नेता और विभागीय अधिकारी कर्मचारी भी शिविर में उपस्थित रहे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html