google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

शरद पूर्णिमा पर मां मानकेश्वरी देवी मंदिर में उमड़ी भीड़...

Oct 28, 2023
1 min read













































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायगढ़- जिले के केलो वनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के पहाड़ों से घिरे ग्राम करमागढ़ में शरद पूर्णिमा पर मां मानकेश्वरी देवी मंदिर में बलि पूजा की परंपरा है | यहां मनोकामना पूर्ण होने पर दर्जनों बकरे की बलि दी जाती है | वहीं हजारों श्रद्धालुओं की ओर से नारियल पुष्प मां और बैगा के चरणों में अर्पित कर मनोकामना मांगी जाती है |


रियासत कालीन देवी मां मानकेश्वरी देवी की पूजा की परंपरा करमागढ़ में अब भी जारी है | यहां राजघराने की कुल देवी मां की पूजा हर साल शरद पूर्णिमा के दिन की जाती है | इस साल भी शुक्रवार को यहां शरद पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया और बल पूजा किया गया | मान्यता है कि इस दिन बैगा के शरीर मे देवी का आगमन होता है | यहां आने वाले श्रद्धालु उनकी आशीर्वाद के लिए आष्टांग प्रणाम करते हैं |


कई लोग उनको छूने के लिए उनके पीछे भागते हैं जो उसे छू लेता है वह अपने आपको धन्य मानता है | जो बैगा को इस दौरान छू लेगा उसकी मनोकामना पूर्ण होती है | कल बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच कर माता और बैगा के चरणों में मत्था टेका और आर्शीवाद लिया | वहीं बलि पूजा का कार्यक्रम में सैकड़ों नर्तक मांदर झांझ के साथ कर्मा नृत्य और रात्रिकालीन नाटक के साथ मेला में करीबन 15 हजार लोग शामिल हुए |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html