google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बृजमोहन अग्रवाल के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब....

Nov 16, 2023
2 min read







































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

बाईक रैली में शामिल हुए क्षेत्र के हजारों युवा।

15 नवंबर रायपुर- वरिष्ठ भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चुनावी बाईक रैली निकाली। हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही स्थानीय लोग भी बृजमोहन अग्रवाल का साथ देने रैली में शामिल हुए। सड़क पर कई किलोमीटर तक केवल बाइक्स और स्कूटर की लाइन लगी थी। जगह-जगह फूलों की बारिश से बृजमोहन अग्रवाल का स्वागत किया गया। जिस तरह से लोग बृजमोहन अग्रवाल के साथ दिखे है। उससे चुनाव के परिणामों का सहजता से अंदाजा लगाया जा सकता है।

रोड शो में शामिल लोगों का कहना था कि, भूपेश बघेल के शासन में शहर में बढ़ रहे अपराधों से वो परेशान हैं। और बृजमोहन अग्रवाल के साथ एकजुटता दिखाने आए है। अकेले रायपुर शहर में पिछले कुछ दिनों में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। पहले जनसंपर्क के दौरान बृजमोहन अग्रवाल पर हमला उसके बाद राजधानी में 3 हत्या हो चुकी हैं। इतना ही नही बीती रात कांग्रेस से संरक्षित गुंडों ने 3 भाजपा कार्यकर्ताओं पर चाकू से हमला कर उन्हे घायल कर दिया था। जिससे शहर के लोगों में भय और आक्रोश है। बृजमोहन अग्रवाल पहले ही कह चुके है कि, भूपेश बघेल के शासन काल में अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा मिला है।

छत्तीसगढ़ पिछले 5 सालों में नशे की गिरफ्त में आ गया है। नशे के सौदागर यहां अपनी पैठ जमा चुके है। यहां शराब के साथ ही नशीले पदार्थ जैसे गांजा, अफीम, कोकीन आदि की बिक्री बढ़ गई है। जिससे युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। और वो नशीले पदार्थो की खरीद के लिए लूट, अवैध वसूली, और हत्या जैसे अपराधों को अंजाम दे रहे है।

बृजमोहन अग्रवाल का यह रोड शो

महामाया वार्ड, कैलाशपुरी स्थित तत्पर कार्यालय से शुरू हुआ। जो दूधाधारी मठ, प्रोफेसर कॉलोनी कुकरी पारा चौक- सुमेरू मठ - दन्तेश्वरी मंदिर चौक, कुशालपुर सुंदर नगर कॉलोनी, अश्वनी नगर, लाखे नगर चौक, लोहार चौक- लीली चौक- पुरानी बस्ती थाना-कंकाली हॉस्पिटल चौक - आजाद चौक- तात्यापारा चौक- शारदा चौक- जयस्तंभ चौक- मालवीय रोड-कोतवाली चौक- सदर बाजार-सत्ती बाजार- शहाणी चौक- सत्ती बाजार चौक- बुढ़ेश्वर मंदिर चौक- श्याम टॉकिज चौक- सी.एस.ई.बी. चौक- कालीबाड़ी चौक पुलिस लाईन चौक- चांदनी चौक आदर्श चौक- नूतन स्कूल चौक- नंदी चौक- हरदेवलाल मंदिर चौक- संजय नगर चौक - झंडा चौक- शिव मंदिर चौक - रिंग रोड, संतोषी नगर अंडरब्रिज - रिंग रोड, चंगोराभाठा- विजय चौक - बाबा चौक-सामुदायिक भवन- बिजली ऑफिस चौक- शितला मंदिर चौक- शिव नगर मेन रोड-काला पुतला - कुशालपुर अंडरब्रिज चौक- भाठागांव पटवारी कार्यालय रोड से जागृति स्कूल- हमर हॉस्पिटल चौक - भाठागांव बाजार - भाठागांव मेन रोड-भाठागांव नाका चौक- नहर रोड से मठपुरैना- साहु कॉम्पलेक्स - शितला मंदिर चौक- सिमरन सिटी चौक-चौरसिया कॉलोनी डोकर-भैरव नगर रंग मंच चौक-संतोषी नगर- संतोषी नगर मेन रोड-तरूण बाजार- संतोषी नगर- पचपेड़ी नाका चौक- टैगोर नगर, कटोरा तालाब होते हुए वापस कैलाशपुरी पहुंचा जहां आज के रोड शो का समापन हुआ। बृजमोहन अग्रवाल ने आज के रोड शो के सफल आयोजन पर कहा है कि, ये जानता का सरकार के खिलाफ गुस्सा है। जो सड़को पर सामने आया है।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html