अपराधियों ने एक होटल मैनेजमेंट छात्र की गोली मारकर की हत्या...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बांका- बिहार में पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कोशिश भले ही कर रही हो, लेकिन बेखौफ अपराधी हर दिन कोई न कोई घटना को अंजाम दे रहे हैं। बांका जिले के नगर थाना क्षेत्र के भसीना बांध के समीप मंगलवार की देर शाम बेखौफ अपराधियों ने एक होटल मैनेजमेंट छात्र की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी, जब वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जा रहा था।
तो बदमाश उसकी गर्लफ्रेंड को भी उठाकर साथ ले गए। पुलिस के मुताबिक, बांका के जगतपुर निवासी सुमन चौधरी (30) मंगलवार की देर शाम कटोरिया की ओर से स्कूटी से आ रहा था, तभी भसौना बांध के पास अज्ञात बदमाशों ने उसे रोककर गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना के वक्त सुमन के साथ उसकी गर्लफ्रेंड भी थी, जिसे उठाकर बदमाश अपने साथ ले गए। जानकारी के मुताबिक बदमाशों की संख्या दो बताई थी, जो बाइक से पहुंचे थे। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक दिल्ली में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा था और छुट्टी में घर आया था। इधर, नगर थाना प्रभारी शंभू यादव ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला प्रेम प्रसंग का लगता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments