अपनी कारों को क्रिकेट प्रेमियों ने विश्व कप के रंग में रंग दिया...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
गुजरात- आज क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इसी बीच मुंबई के एक परिवार ने वर्ल्ड कप के लिए अपनी कार को पेंट किया है. जिसमें एक परिवार खास तौर पर मुंबई से अहमदाबाद आया है |
मुंबई से एक परिवार खास तौर पर अहमदाबाद आया है जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. इस परिवार ने अपनी कार पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों के पोस्टर और ऊपर ट्रॉफियां लगा रखी हैं. कल सुबह 10 बजे वह कार से मुंबई से निकले |
साथ ही इस कार को वर्ल्ड कप थीम पर सजाने में भी दो दिन का समय लगा। मैच देखने के लिए परिवार के सदस्य बीना शाह, केतन शाह, पंथिका शाह और विपुल सोलंकी पहुंचे हैं। मैच देखने के लिए मुंबई से लोग वर्ल्ड कप से सजी कारों के साथ अहमदाबाद पहुंचे हैं। साथ ही परिवार ने उम्मीद जताई है कि भारत वर्ल्ड कप जीतेगा |
दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का सबसे रोमांचक मैच आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया की दमदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी की आज अग्निपरीक्षा होगी. तो ये परीक्षा रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया के लिए है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments