टीम इंडिया के बल्लेबाज शुभमन गिल के आकर्षक शॉट से क्रिकेटप्रेमी रोमांचित....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
मोहाली के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने उतरी भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम को 276 रनों पर रोक दिया। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पांच विकेट निकालने में सफल रहे। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की ओर से शुभमन गिल ने ऐसे आकर्षक शॉट लगाए कि वह क्रिकेट फैंस का दिल जीत कर ले गए।
इस साल वनडे में 1000 से ज्यादा रन बना चुके शुभमन ने आते ही आक्रमक रवैया अपनाया और मार्कोस स्टोइनिस पर जोरदार प्रहार किए। चौथा ओवर फेंक रहे स्टोइनिस की दूसरी गेंद पर पहले शुभमन गिल ने शानदार हुक शॉट मारकर छक्का लगाया तो उसके दो गेंद बाद ही कदमों का इस्तेमाल करते हुए कवर ड्राइव दे मारा और प्रशंसकों की वाहवाही बटोर ले गए।
2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज (वनडे)
शुभमन गिल (भारत) : 19 पारियां, 1127 रन, पाथुम निसांका (भारत) : 18 पारियां, 1074 रन,बाबर आजम (भारत) : 18 पारियां, 1074 रन,सीन विलियम्स (भारत) : 18 पारियां, 1074 रन,डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड) : 18 पारियां, 1074 रन, (आंकड़े : गिल के मोहाली वनडे में 53 रन बनाने तक)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments