पागल युवक ने 12 वर्षीय बच्चे को उतारा मौत के घाट....

रायगढ़ - जिले के नवापाली गांव में एक मानसिक रूप से बीमार युवक ने फावड़ा मारकर एक 12 साल के बच्चे की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बच्चा गांव में खेल रहा था। इसी दौरान युवक वहां पर आया और उसने फावड़ा उठाकर बच्चे पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बच्चे का नाम सूर्यकांत चौहान नवापाली निवासी है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने पागल युवक को पकड़ा और पुलिस के सूचित किया।
आरोपी युवक सिकुल भठली गांव का रहने वाला है और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments