कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, विवाद में बड़े भाई का किया था मर्डर...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
जांजगीर-चांपा- जिला एवं सत्र न्यायालय ने हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है | गली में पानी निकासी को लेकर दो भाइयों में आपसी विवाद हुआ था | इस दौरान सगे बड़े भाई को भाई ने ही मौत के घाट उतारा था | यह घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिसौद की है | इस मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेश कुमार सोनी ने हत्यारे भाई को आजीवन कारावास की सजा सुनाई |
जानकारी के मुताबिक, 2022 में बड़े भाई दिलेराम साहू करहुवा (रपली) के सिर में छोटे भाई दिलहरण ने ताबड़तोड़ वार किया था | हत्या कर घटना की सूचना फोन से सरपंच पति को दी | पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था | इस मामले में आज कोर्ट ने आरोपी दिलहरण साहू को आजीवन कारावास सहित 25 हजार रुपए रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments