google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

साइलेंसर लगाने वालों का कोर्ट कर रही तगड़ा चालान.....

Oct 18, 2023
2 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

युवाओं को बुलेट पर मॉडिफाईड साइलेंसर लगाना अब बेहद भारी पड़ेगा। न्यायालय मॉडिफाई साइलेंसर लगाने वालों पर बेहद सख्त है। मॉडिफाई साइलेंसर पर कार्रवाई कर ट्रैफिक पुलिस द्वारा कोर्ट पेश किये जा रहे इस्तगासा प्रतिवेदन पर न्यायाधीश द्वारा वाहन चालक का ₹7,000 से लेकर ₹12,000 तक का अर्थदंड किया जा रहा है। विदित हो कि ध्वनि प्रदूषण को लेकर माननीय न्यायालय द्वारा कलेक्टर व पुलिस अधीक्षकों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।


माननीय न्यायालय के दिशा निर्देशों के अनुक्रम में एसएसपी सदानंद कुमार द्वारा सभी थाना, चौकी प्रभारियों को मॉडिफाई साइलेंसर और बिना अनुमति प्राप्त ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर कार्रवाई के निर्देश दिये गये है । निर्देशों के पालन एवं यातायात प्रवर्तन कार्यवाही के क्रम में ट्रैफिक थाना प्रभारी रोहित कुमार बंजारे के नेतृत्व में यातायात अमला प्रतिदिन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रह है । यातायात पुलिस मॉडिफाई साइलेंसर प्रयोग करने वाले चालकों के विरूद्ध यातायात नियमों के तहत कार्रवाई कर उनके बाइक से साइलेंसर निकलवाए जा रहे हैं और उन्हें कंपनी द्वारा दिए गए ओरिजिनल साइलेंसर लगाने की हिदायत दी जा रही है।


इसी क्रम में कल दिनांक 16.10.2023 को बुलेट वाहन में मॉडिफाई साइलेंसर का उपयोग कर चालाने वाले 04 बुलेट वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस द्वारा प्रकरण तैयार कर इस्तगाशा माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया । जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा क्रमशः त्रिलोचन सिदार Cg13AC-0933 ₹8000 , विजय रात्रे CG13Z-3731 ₹12000, मयंक सड़ंगी CG13Y- 5638 ₹ 7000, मोहित अम्बुवानी CG13AW-1731 ₹6000 अर्थदंड से दंडित किया गया । साथ ही उक्त सभी वाहनों में लगे हुए मॉडिफाई साइलेंसर को जप्त कर ओरिजिनल साइलेंसर लगाने उपरांत थाना यातायात से छोड़ा गया। इस प्रकार कुल 04 मॉडिफाई साइलेंसर का उपयोग करने वाले बुलेट वाहन चालकों माननीय न्यायालय द्वारा 33000/- ₹ अर्थदंड से दंडित किया गया । आज भी बुलेट वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई है जिन्हें कल माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जावेगा।


विदित हो कि मॉडिफाई साइलेंसर को लेकर गत दिनों एसडीएम रायगढ़ गगन शर्मा के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा मॉडिफाई साइलेंसर बेचने वाले स्थानीय दुकान पर भी रेड कार्यवाही की गई थी। प्रशासन व पुलिस ध्वनि प्रदूषण को लेकर काफी गंभीर है। मॉडिफाई साइलेंसर के विरूद्ध पुलिस की यह कार्यवाही निरंतर आगे भी जारी रहेगी। बता दें कि यातायात नियमों के अनुसार सबसे महत्वपूर्ण ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करना है मॉडिफाई साइलेंसर के विरूद्ध पुलिस द्वारा की इस कार्यवाही को आमजान भी सही बता रहे हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html