कोर्ट - खुद का स्टेट्स मेंटेन रखने के लिए कर रहे हैं आईफोन का उपयोग तो पत्नी को भी दें भरण पोषण.....

राजस्थान के जयपुर में एक शख्स को आईफोन रखना भारी पड़ गया | पत्नी से उसका कोर्ट में भरण पोषण का मामला चल रहा था | पति ने कोर्ट से कहा था कि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है | इस वजह से पत्नी को भरण पोषण के लिए पैसे नहीं दे सकता | मगर, इसी बीच कुछ ऐसी बात सामने आई, कि कोर्ट ने हर महीने पत्नी को 22 हजार 500 रुपये देना का आदेश दिया |
जज पवन गर्ग ने आदमी को फटकार लगाते हुए कहा कि अपना स्टेटस मेंटेन रखने के लिए आईफोन ले सकते हो, तो पत्नी को भरण पोषण की राशि भी देनी चाहिए | इसके बाद जज ने पति को 22 सितंबर से हर महीने 22 हजार 500 रुपये भरण पोषण के रूप में देने का आदेश दिया |
दरअसल, मामला जयपुर का है. यहां एक महिला की शादी दिल्ली के रहने वाले युवक से 2020 में हुई थी. मगर, दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था | इस वजह से पत्नी 2021 से पति से अलग रहने लगी थी. इसके बाद उसने फैमिली कोर्ट में भरण पोषण के लिए याचिका दायर की थी. इस पर सुनवाई करते हुए जयपुर पारिवारिक न्यायालय-4 ने पति को अपनी पत्नी के भरण पोषण के लिए पैसे देने का कहा था |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments