google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कोर्ट ने दिए कार्रवाई के निर्देश, सोना व्यवसायी और उसकी पत्नी पर FIR दर्ज.....

Jan 21, 2024
1 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

दुर्ग - जिले में सोने का व्यवसाय करने वाले वेदुरवाड़ा संतोष आचारी और उसकी पत्नी वी रानी सोनी के खिलाफ पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज किया है। इन दोनों ने मिलकर दुर्ग के रहने वाले प्रकाश कुमार देवांगन को 6 महीने में रकम दोगुना करने का लालच दिया। इसके बाद आरोपियों ने उससे साढ़े 5 लाख रुपए ले लिए और फिर 6 महीने बाद कोई रकम नहीं लौटाई। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। सिटी कोतवाली प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि सदर बाजार रोड दुर्गा मंदिर नरेरा कॉम्प्लेक्स दुर्ग निवासी प्रकाश कुमार देवांगन ने ठगी का मामला दर्ज कराया है। उसने बताया कि आरोपी संतोष आचारी और वी रानी सोनी ने उसे लालच दिया था कि अगर वो उनके सोने के व्यवसाय में पैसा लगाएगा, तो 6 महीने में उसकी रकम दोगुनी हो जाएगी। आरोपियों ने कहा था कि सोने के व्यवसाय में बहुत ज्यादा फायदा है। आप हमारे साथ पैसा लगाओ, तो आपको भी बहुत लाभ होगा। प्रकाश देवांगन ने इस मामले की शिकायत दुर्ग सिटी कोतवाली में की, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद वो न्यायालय की शरण में जाकर परिवाद पेश किया। न्यायालय ने मामले की सुनवाई करते हुए दुर्ग पुलिस को आदेश दिया कि मामले में एफआईआर दर्ज की जाए। कोर्ट के आदेश के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html