38 साल बाद कोर्ट ने दी तलाक की अनुमति....

अजब-गजब मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सामने आया है | यहां एक दंपति को तलाक के लिए 38 साल का इंतजार करना पड़ा | साल 1985 में पति ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी डाली थी | उसी अर्जी पर अब जाकर फैसला आया है | 38 साल बाद कोर्ट ने दोनों को तलाक की अनुमति दे दी है |
इंतजार इतना लंबा हो चुका है कि तलाक की अर्जी लगाने वाले इंजीनियर के बच्चों की भी शादी हो चुकी है. आइए जानते हैं कि ये पूरा मामला क्या है और इस दंपति के तलाक में इतना समय कैसे लग गया. पत्नी से तलाक के लिए ये मामला भोपाल न्यायालय से शुरू हुआ. इसके बाद विदिशा कुटुंब न्यायालय, ग्वालियर के कुटुंब न्यायालय, फिर हाईकोर्ट और इसके बाद सुप्रीम कोर्ट तक चला | रिटायर्ड इंजीनियर भोपाल का रहने वाला है. जबकि, उसकी पत्नी ग्वालियर की रहने वाली है | इंजीनियर को अब 38 साल बाद पहली पत्नी से विधिवत तलाक की अनुमति मिली है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments