google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

18 लाख का बिजली बिल देख उडे कपल के होश.....

Oct 31, 2023
1 min read








































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

यूके के एक कपल ने पिछले ग्यारह साल से बिजली का बिल नहीं भरा, लेकिन 11 साल बाद उन्हें जोरदार झटका लगा। यूके के रहने वाली 44 साल की ली हाइनेस और 45 साल की जो वूडली को बिजली विभाग ने अट्ठारह लाख का बिल थमा दिया। इस कपल का कहना है कि उन्हें ग्यारह साल से बिजली का बिल नहीं मिला था। उन्होंने काफी बार बिल पाने की कोशिश की थी। उन्होंने अपने बिजली ऑपरेटर को ढूंढने की कोशिश की थी।

लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इसके बाद उन्होंने कोशिश छोड़ दी। अब ग्यारह साल बाद बिजली विभाग ने उन्हें अट्ठारह लाख का बिल थमाया है। 2005 में कपल ने अपने नए घर में एंट्री की थी। इसके बाद से ही उन्हें बिजली का बिल नहीं मिला था। कपल का कहना है कि उन्होंने कई बार अपने ऑपरेटर को ढूंढने की कोशिश की थी। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इस साल उन्हें एक चिट्ठी मिली, जिसमें लिखा था कि उनकी बिल्ली के कारण पोस्टमैन उनकी चिट्ठियां नहीं पहुंचा पा रहा है।


जब भी कोई कपल के मेलबॉक्स में कुछ डालने की कोशिश करता था तो बिल्ली उसपर अटैक कर देती थी। यही कारण था कि कपल को 11 साल से बिजली का बिल नहीं मिला। बिजली विभाग का कहना है कि उन्होंने कपल को बिल देना चाहा था लेकिन उनकी बिल्ली के कारण ऐसा नहीं हो पाता था। लेकिन कपल का कहना है कि जब उन्हें बाकी सब चीजों का बिल मिल जाता था तो ये सिर्फ बिजली बिल के साथ ही क्यों हुआ ?

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html