पेड़ से लटकता मिला कपल का शव, नहीं हो पा रही थी शादी....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
सीवान - बिहार के सीवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को एक पेड़ से लटकता युवक और युवती का शव बरामद किया। पुलिस इसे प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने सरसर गांव से युवक-युवती का शव बरामद किया है। दोनों की पहचान हो गई है। दोनों के बीच पिछले चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजनों के विरोध के कारण वे शादी नहीं कर पा रहे थे।

दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। मुफस्सिल थाना के प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। दोनों शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। दोनों में पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस मामले को लेकर गांव में बैठक भी हुई थी। ग्रामीणों का कहना है कि लड़की के परिजन इस विवाह के खिलाफ थे, इस कारण शादी नहीं हो पा रही थी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments