देश की पहली बड़ी निजी सोने की खदान....पढ़े पुरी खबर

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
देश की पहली बड़ी निजी सोने की खदान में अगले साल से प्रोडक्शन शुरू होने लगेगा. ये खदान आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में है और इसमें पायलट स्केल पर ऑपरेशन पहले ही शुरू किया जा चुका है.
डेक्कन गोल्ड माइंस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हनुमा प्रसाद ने कहा कि देश की इस पहली बड़ी निजी सोने की खदान में पूर्ण पैमाने पर उत्पादन अगले साल के अंत तक शुरू हो जाएगा |
पीटीआई के मुताबिक, हनुमा प्रसाद ने बताया कि जोन्नागिरी स्वर्ण परियोजना में पायलट स्केल ऑपरेशन जारी है और जब इसमें उत्पादन पूर्ण पैमाने पर शुरू हो जाएगा, तो हर साल करीब 750 किलोग्राम Gold निकलेगा. पायलट ऑपरेशन के जरिए फिलहाल इस खदान से हर महीने लगभग एक किलो सोना का प्रोडक्शन हो रहा है |
एमडी प्रसाद के मुताबिक, भारतीय खदान (जोन्नागिरी परियोजना) में निर्माण कार्य जोर-शोर से जारी है और अक्टूबर-नवंबर 2024 के आसपास पूरी तरह से इसमें काम शुरू हो जाएगा |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments