मतगणना कल, नारायणपुर में तैयारियां पूरी...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
विधानसभा निर्वाचन 2023 की मतगणना के लिए शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायणपुर में निर्मित मतगणना स्थल के तैयारियों का सामान्य प्रेक्षक निरंजन कुमार सुधांशु ने अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मतगणना स्थल का निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक पुश्कर शर्मा एवं सीईओ जिला पंचायत देवेश कुमार धु्रव मौजूद रहे।
सामान्य प्रेक्षक ने मतगणना स्थल में सीसीटीवी, विंडो फैन लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने मतगणना परिसर में सीसीटीवी कैमरा, मतगणना स्थल तक सुव्यवस्थित पहुंच मार्ग, साफ-सफाई, विद्युत, अग्निरोधक यंत्र, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था, ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट मशीन की सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बैरीकेटिंग, गाड़ियों की पार्किंग, मीडिया सेंटर, पुलिस बल एवं निगरानी के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments