पार्षद और उसके बेटे ने सिख समुदाय के शख्स के साथ की मारपीट...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
भिलाई- भिलाई शहर में कांग्रेसी पार्षद और उनके बेटे की गुंडागर्दी सामने आई है. यहां पार्षद और उसके बेटे ने मिलकर एक खास समुदाय के शख्स के साथ मारपीट कर दी. इसके बाद जब पीड़ित शिकायत के लिए भिलाई थाने पहुंचा, तब पार्षद के बेटे ने थाने में पुलिस के सामने ही फिर कांग्रेस समर्थक की जमकर पिटाई कर दी. पीड़ित सिख समाज से है, यही कारण है कि घटना की जानकारी के बाद से ही पूरे क्षेत्र के सिख समाज का गुस्सा फूट पड़ा है |
यह पूरा मामला भिलाई नगर थाना का है. यहां सिख समाज के सतपाल सिंह के साथ वार्ड- 64 के पार्षद अभय सोनी और उनके बेटे अमन सोनी पर मारपीट का आरोप लगा. इसके बाद जब पीड़ित सतपाल सिंह सेक्टर-6 कोतवाली थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराने पहुंचे, तो पार्षद अभय सोनी और उनके बेटे अनम वहां भी जा पहुंचे. थाने में आकर पार्षद और उनके बेटे ने पुलिस के सामने ही सतपाल सिंह से मारपीट की. आरोपी नेता पर पगड़ी खोलने का भी आरोप लगा है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments