google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ अब की बार भारतीय जनता सेकुलर पार्टी की सरकार....

Sep 14, 2023
2 min read





























































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

रायपुर-भारतीय जनता सेकुलर पार्टी के द्वारा रायपुर प्रेस क्लब में पेश वार्ता आयोजित हुई इसने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील विश्कर्मा ने अपनी पार्टी की जन घोषणा पत्र को मीडिया के समक्ष रखा और घोषणा पत्र के प्रमुख बिंदु पर जानकारी दिए।

घोषणा-पत्र के प्रमुख बिंदु-

01. धान का खरीदी समर्थन मूल्य 5000/- रु. प्रति क्विंटल और अधिकतम खरीदी प्रति किसान 50

क्विंटल धान |

02. आईएएस, आईपीएस की पढ़ाई के लिए ग्रेजुएट छात्र / छात्राओं को यूपीएससी, सीजीपीएससी की कोचिंग निःशुल्क |

03. स्कूली छात्र / छात्रायें, महिलायें, विकलांग, बुजुर्ग लोगों को बस, ऑटो की सवारी निःशुल्क किया जायेगा (आधार कार्ड दिखाने पर) ।

04. कक्षा पहली से बारहवीं तक के स्कूलों में हायर एजुकेशन की पढ़ाई के लिए उच्च शिक्षित शिक्षकों की भर्ती किया जायेगा, ताकि शिक्षा का स्तर में सुधार आये।

05. रेडी-टू-इट, फुड पैकिंग का कार्य ठेका एजेंसी से निरस्त कर गांवो, शहर की महिलायें एवं बेरोजगारों को आबंटित किया जायेगा।

06. गरीब लड़की के विवाह के लिए अधिकतम 02 लाख रु. की स्वीकृति एवं षष्ठी समारोह के लिए 25 हजार रु. और मुखिया के दशकर्म के लिए 30 हजार रु. दिये जायेंगे।

07. प्रत्येक परिवार के मुखिया महिला या पुरुष का दुर्घटना बीमा किया जायेगा जिसकी बीमा राशि अधिकतम 50 लाख रु. होगी।

8. 400 यूनिट तक की बिजली खपत पर सिर्फ 01 रु. लियें जायेंगे, इसके बाद अतिरिक्त युनिट का भुगतान करना होगा।

09. सविंदा एवं कलेक्टर दर कर्मचारियों को तत्काल नियमित किया जायेगा ।

10. सरकारी कर्मचारियों का सेवा अवधि 55 वर्ष में समाप्त किया जायेगा।

11.नगर निगम / नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को निगम टैक्स में 50 फीसदी राशि की शुल्क माफ किया जायेगा ।

इस प्रेस वार्ता में जोगिंदर शर्मा, अजय टोप्पो, अक्षय कुमार गोंड, गोल्डी भाई, विजय टोप्पो, प्रकाश साहू, विद्याधर मारवी, गजानंद विश्वकर्मा अन्य भारतीय जनता सेकुलर पार्टी के लोग भारी संख्या में मौजूद थे।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html