google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

निगम ने 50 बड़े बकायादारों को थमाया नोटिस, पैसे जमा करने दिया अंतिम अल्टीमेटम....

Dec 8, 2023
1 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायगढ़ - नगर निगम ने टैक्स के बकायादारों ने नगर निगम के अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। जानकर हैरत होगी कि नगर निगम को उपभोक्ताओं से संपत्ति कर, जल कर और अऩ्य करों के रुप में 12 करोड़ से अधिक की रिकवरी करनी है।


ऐसे में नगर निगम अब बड़े बकायादारों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है। नगर निगम ने शहर में 50 बड़े बकायादारों को नोटिस जारी कर पखवाडे भर के भीतर बकाया राशि जमा करने का अल्टीमेटम दिया है। टैक्स जमा नहीं करने पर संपत्ति कुर्क करने की चेतावनी भी दी गई है। निगम की इस कार्रवाई से बकायादारों में हड़कंप मचा हुआ है।


दरअसल रायगढ़ नगर निगम को मार्च के अंत तक 27 करोड़ रुपए का टैक्स वसूल करना है। इसके एवज में नगर निगम अब तक महज 14 करोड़ के टैक्स की वसूली ही कर पाया है। नगर निगम को अभी भी संपत्ति कर के रुप में 7 करोड़, जल कर के 5 करोड़ व अन्य करों के रुप में 3 करोड़ की रिकवरी करनी है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html