google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

शहर की साफ-सफाई देखने निगम आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण.....

Oct 8, 2023
2 min read











































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मुख्य मार्गों पर कचरे के ढेर देख निगम आयुक्त हुए नाराज, सभी भोपाल । निगम आयुक्त फ्रैंक नोबल ए. ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विभिन्न मार्गो एवं कालोनियों की साफ-सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया और गंदगी, कचरा पाये जाने पर तत्काल कचरा हटाकर साफ-सफाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। निगम आयुक्त नोबल ने विभिन्न जोनों एवं वार्ड क्षेत्रों, कालोनियों, मुख्य मार्गों का निरीक्षण किया और साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निगम आयुक्त नोबल ने विठ्ठल मार्केट, ई-5 अरेरा कालोनी, 1100 क्वाटर्स, शाहपुरा, आकाश गंगा कालोनी, त्रिलंगा, तिलक नगर बावड़िया कलां, इंडस गार्डन, सलैया, आकृति ईको सिटी, विराशा हाईट्स, बीजासेन मंदिर कोलार रोड, शालीमार गार्डन, चार इमली आदि क्षेत्रों की साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और जीवीपी पाइंट पूर्ण रूप से समाप्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त विनीत तिवारी सहित निगम के अन्य अधिकारी मौजूद थे।


निगम आयुक्त फ्रैंक नोबल ए. शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विभिन्न मार्गो एवं कालोनियों की साफ-सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया और गंदगी, कचरा पाये जाने पर तत्काल कचरा हटाकर साफ-सफाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। निगम आयुक्त नोबल ने जोन क्र. 06 के अंतर्गत विठ्ठल मार्केट स्थित पुराना मार्केट के सामने बस स्टाप के पास कचरा देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल कचरा हटाकर साफ-सफाई करने तथा उक्त जीवीपी पाइंट समाप्त करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त नोबल ने ई-5 अरेरा कालोनी दो स्थानों के जीवीपी पाइंट समाप्त करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त नोबल ने 1100 क्वाटर्स हनुमान मंदिर रोड सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के सामने मुख्य मार्ग पर जीवीपी पाइंट समाप्त करने, तिलक नगर बावड़िया कलां के जीवीपी पाइंट की पूर्ण रूप से साफ सफाई कर जीवीपी पाइंट समाप्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।


निगम आयुक्त ने इंडस गार्डन के सामने शुभम नर्सरी के बोर्ड के पास खुली भूमि पर अधिक मात्रा में सीएंडडी वेस्ट देखकर नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त ने बैक आफ बड़ौदा सलैया शाखा के पास मुख्य मार्ग पर सीएंडडी वेस्ट और बिल्डिंग मटेरियल को तत्काल हटाने तथा संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त नोबल ने त्रिलंगा के पास होटल के स्क्वायर के सामने रोड पर गड्डे की मरम्मत करने के निर्देश संबंधित यंत्री को दिए। निगम आयुक्त ने विराशा हाईट्स के पास कचरा हटाकर जीवीपी पाइंट समाप्त करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त ने बीजासेन मंदिर कोलार रोड, शालीमार गार्डन, चार इमली आदि क्षेत्रों की साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और वीडियो कॉलिंग के माध्यम से सभी स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों की लोकेशन एवं कार्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की साथ ही सभी क्षेत्रों के जीवीपी पाइंट को अनिवार्य रूप से समाप्त करने तथा मुख्य मार्गों की सफाई कराने के साथ ही कचरा उठाना भी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त नोबल ने निर्देशित किया कि शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html