google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

निगम वित्त विभाग ने किया विभागीय प्रस्ताव...

Jul 29, 2023
5 min read
























पत्रकार अमृतेश्वर की कलम से :- आज नगर पालिक निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के तृतीय तल सभा कक्ष में नगर निगम की मेयर इन काउसिंल की बैठक महापौर श्री एजाज ढेबर की अध्यक्षता एवं आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी , एमआईसी सदस्य सर्वश्री ज्ञानेष शर्मा, कुमार मेनन, नागभूषण राव, श्रीमती अंजनी राधेष्याम विभार, श्रीमती द्रौपती हेमंत पटेल, सतनाम सिंह पनाग, रितेष त्रिपाठी, समीर अख्तर, सहदेव व्यवहार, सुंदर लाल रूखमणी जोगी, जितेन्द्र अग्रवाल, सुरेष चन्नावार, आकाष तिवारी, अपर आयुक्त सर्वश्री जयंत नाहटा, अभिषेक अग्रवाल, शैलेन्द्र पाटले, पंकज शर्मा, प्रभारी अपर आयुक्त एवं निगम सचिव श्री विनोद पाण्डेय, उपायुक्तगण, अधीक्षण अभियंतागण, जोन कमिष्नरगण, कार्यपालन अभियंतागण, विभिन्न विभागों के प्रभारी अधिकारीगण की उपस्थिति में हुई। एमआईसी की बैठक में नियमानुसार प्रक्रिया के तहत निर्धारित 27 विभिन्न एजेण्डों पर चर्चा एवं विचार विमर्ष कर नियमानुकुल निर्देष एजेण्डावार दिये गये।

निगम वित्त विभाग के विभागीय प्रस्ताव के अनुसार नगर निगम रायपुर द्वारा नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 में प्रदत्त शक्तियों के तहत आगामी वित्तीय वर्ष 2023-24 में रायपुर नगर निगम के लिए आय का अतिरिक्त स्त्रोत उत्पन्न करने एवं विभिन्न आय सृजित करने वाली परियोजनाओं के वित्तीय प्रबंधन एवं संसाधन पूर्ति हेतु 200 करोड़ रू. राषि के नॉन कंवर्टिएबल डिबेंचर्स के रूप में म्युनिसिपल बांड जारी किये जाने हेतु सैद्धांतिक सहमति दी है। एमआईसी के संकल्प क्रमांक 18 दिनांक 6 मार्च 2023 एवं सामान्य सभा के संकल्प क्रमांक 20 दिनांक 22 मार्च 2023 की स्वीकृति के परिपालन में बांड निर्गमन समिति की गठन कर समिति में आयुक्त नगर निगम रायपुर को अध्यक्ष, अपर आयुक्त वित्त, अपर आयुक्त, उपायुक्त वित्त, कार्यपालन अभियंता योजना नगर निगम रायपुर को नामांकित करते हुए बांड से संबंधित समस्त कार्यवाही, स्वीकृति एवं बांड जारी किये जाने हेतु संबंधित आनुसांगिक समस्त कार्य हेतु समिति को अधिकृत किया गया।

म्युनिसिपल बांड से ईदगाह भाठा / हिन्द स्पोर्टिंग ग्राउंड में स्पोर्टस काम्पलेक्स का निर्माण योजना लागत 25 करोड़ , पुराना नगर निगम कार्यालय जयस्तंभ चैक में व्यवसायिक परिसर निर्माण लागत 60 करोड़ , निमोरा एवं कारा एसटीपी में टीटीपी निर्माण लागत 40 करोड़, रायपुर शहर में ई बस का कार्य लागत 80 करोड़, भैसथान में कमर्षियल काम्पलेक्स निर्माण लागत 55 करोड़ विभागीय प्रस्ताव के अनुसार बांड से प्राप्त राषि का उपयोग विभिन्न आय सृजित करने वाली योजनाओं में किया जायेगा एवं उक्त परियोजनाओं से प्राप्त होने वाली आय का उपयोग बांड के पुनर्भुगतान व अन्य आवष्यक कार्यो के लिये किया जायेगा। प्रस्ताव पर एमआईसी ने बैठक में विचारोपरांत सैद्धांतिक सहमति व्यक्त की है।

निगम राजस्व , बाजार, नजूल विभाग के विभागीय प्रस्ताव के अनुसार महापौर श्री एजाज ढेबर ने 18 जुलाई 2023 को पत्र लिखकर उल्लेख किया कि निगम द्वारा अधिरोपित अधिभार की दरें बहुत अधिक है एवं निगम द्वारा गणना हेतु अपनायी गयी चक्रवृद्धि गणना पद्धति क्लीष्ट होने से जनसामान्य के लिये करारोपण को समझना कठिना हो जाता है एवं इससे करदाताओं पर बकाये की राषि का भार भी बहुत अधिक बढ जाता है। महापौर ने पत्र में अधिभार की दरों को युक्ति संगत रखते हुए अधिभार की गणना पद्धति को सरलीकृत करने का आग्रह किया है। नगर निगम द्वारा इस संबंध में वर्ष 2013 से अब तक निरंतर अधिभार की गणना किया जाकर वसूली की जा रही है। इस प्रक्रिया में सरलीकरण करते हुए चक्रवृद्धि ब्याज के स्थान पर साधारण दर पर माहवार अधिभार वसूल किये जाने की स्वीकृति हेतु विभागीय प्रस्ताव के अनुसार एमआईसी ने प्रस्ताव की विचारोपरांत नियमानुसार अनुंषंसा करते हुए इसे सामान्य सभा की बैठक में विचारार्थ रखे जाने के निर्देष दिये है।

एमआईसी ने 15 वें वित्त आयोग की शाखा के विभागीय प्रस्ताव के अनुसार 15 वें वित्त आयोग के अंतर्गत वायु गुणवत्ता सुधार घटक में माइक्रो एक्षन प्लान के अनुसार 10 नग इलेक्ट्रीक बस हेतु एक्यूएम (एयर क्वालिटी माॅनिटरिंग) सेल द्वारा अनुमोदित तैयार प्रस्ताव की राषि 20 करोड़ की एकमुष्त प्रषासकीय वित्तीय स्वीकृति निविदा आमंत्रण की अनुमति हेतु विभागीय प्रस्ताव को नियमानुसार विचारोपरांत अनुषंसित करते हुए निगम सामान्य सभा की बैठक में रखे जाने के निर्देष दिये है। जोन 2 के विभागीय प्रस्ताव के अनुसार दानवीर भामाषाह वार्ड क्रमांक 26 के तहत रायपुर पष्चिम विधानसभा के तहत सीएसईबी मैदान गुढियारी में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान 19 अपै्रल 2023 को प्रदेष के मुख्यमंत्री श्री भूपेष बघेल द्वारा शषिबाला स्कूल के अत्यंत जर्जर स्थिति में होने के कारण पुनः निर्माण कार्य करवाने राषि 2 करोड में शषिबाला स्कूल के लिए नवीन भवन निर्माण करवाने निविदा आमंत्रण को सैद्धांतिक सहमति सर्वसम्मति से एमआईसी द्वारा दी गई है। एमआईसी ने एसटीपी जल विभाग के विभागीय प्रस्ताव के अनुसार 75 एमएलडी चंदनीडीह एसटीपी से उपचारित जल में से 18 एमएलडी उपचारित जल केन्द्र सरकार के उपक्रम एनएसपीसीएल (एनटीपीसी-सेल पावर कंपनी लिमिटेड) ताप विद्युत केन्द्र भिलाई को औद्योगिक उपयोग हेतु प्रदान किये जाने की अनुमति के प्रस्ताव पर विचारोपरांत सैद्धांतिक सहमति व्यक्त की है।

एमआईसी द्वारा बैठक में संस्कृति विभाग के प्रस्ताव अनुसार चांदनी चैक से भाठागांव बस स्टैण्ड तक के मार्ग का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. श्री झुमुक लाल महोबिया के नाम से करने एवं फुल चैक से नयापारा मार्ग व सरस्वती कन्या शाला का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. श्री विष्वनाथ प्रसाद तिवारी के नाम से करने के प्रकरण की अनुषंसा करते हुए इसे निगम सामान्य सभा की बैठक में रखे जाने के निर्देष दिये गये है।

जोन 6 के प्रस्ताव अनुसार एमआईसी ने चंद्रषेखर आजाद वार्ड क्रमांक 60 में अधोसंरचना मद के तहत स्वीकृत कार्यो की बचत राषि से 2.50 लाख में पूर्व प्रस्तावित बृज नगर आंगनबाडी में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के कार्य के स्थान पर चंद्रषेखर आजाद वार्ड के कुम्हारपारा आंगनबाडी के पास अतिरिक्त कक्ष निर्माण के स्थल परिवर्तन प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। महात्मा गांधी वार्ड में गंगा नगर कुष्ठ बस्ती का जीर्णोद्धार कार्य कराये जाने लोककर्म विभाग जोन 3 के विभागीय प्रस्ताव के अनुसार नगरीय प्रषासन एवं विकास संचालनालय द्वारा 13 जुलाई 2023 को द्वितीय चरण के तहत कुल 3 ब्लाक बी, सी, डी तोडकर नवनिर्माण करवाने 180.41 लाख की प्रषासनिक स्वीकृति के अनुसार प्रकरण की पुष्टि करते हुए स्वीकृति दी गई है। एमआईसी ने जोन 3 के प्रस्ताव अनुसार महात्मा गांधी वार्ड के तहत पंडरी तालाब के सौंदर्यीकरण की योजना में बचत राषि 7 लाख 91 हजार 739 रू. में पंडरी तालाब में अतिरिक्त सीमेंट कांक्रीट सड़क चैडीकरण कराये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। योजना में शासन से 28 लाख 69 हजार रू. की स्वीकृति प्राप्त है। इसमें तालाब का सौंदर्यीकरण करने में 20 लाख 77 हजार 261 रू. व्यय हुए है। बची हुई राषि का उपयोग करने सैद्धांतिक सहमति एमआईसी ने दी है।

एमआईसी ने शहरी गरीबी उपषमन एवं समाज कल्याण विभाग के विभागीय प्रस्ताव अनुसार निराश्रित पेंषन योजना में जोन 1, 5, 6,7, 8, 9,10 से प्राप्त कुल पात्र 66 नवीन प्रकरणों एवं राष्ट्रीय परिवार सहायता पेंषन योजना जोन 1,2,5,6,7,8,9,10 से प्राप्त 35 पात्र प्रकरणों को अग्रिम कार्यवाही किये जाने नियमानुसार स्वीकृति दी है। संस्कृति विभाग के प्रस्ताव अनुसार शंकरनगर वार्ड क्रमांक 30 के तहत पंडित रविषंकर शुक्ल उद्यान से दुर्गा मैदान तक मार्ग का नामकरण स्व. श्री मनोज प्रजापति के नाम से किये जाने के विभागीय प्रस्ताव को वार्ड पार्षद श्रीमती सुमन प्रजापति के पत्र अनुसार विचारोपरांत अनुषंसित करते हुए विचारार्थ निगम सामान्य सभा में भेजने के निर्देष दिये है। संस्कृति विभाग के विभागीय प्रस्ताव अनुसार गायन एवं भारती शास्त्रीय नृत्य पर आधारित आयोजन संबंधित सम्पूर्ण व्यवस्था कार्य हेतु रूचि की अभिव्यक्ति के नियमों एवं शर्तो को नियमानुसार प्रक्रिया के तहत विचारोपरांत अनुमोदन हेतु सैद्धांतिक सहमति एमआईसी ने दी है। जोन 3 के प्रस्ताव अनुसार कालीमाता वार्ड क्रमांक 11 के तहत अनुपम नगर रेल्वे पुलिया के पास ई ब्लाक तक नाला निर्माण करवाने श्री हार्दिक पिथालिया की प्रस्तुत न्यूनतम निविदा दर 10.79 प्रतिषत कम एसओआर राषि 1करोड 58 लाख 86 हजार 517 के निविदा समिति द्वारा अनुषंसित प्रस्ताव को विचारोपरांत नियमानुसार स्वीकृति एमआईसी द्वारा दी गई है। एमआईसी ने सभी 27 एजेण्डों पर नियमानुसार चर्चा व विचार विमर्ष कर आवष्यक निर्देष एजेण्डावार दिये है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html