google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगा छत्तीसगढ़ - सिंहदेव और चौबे का विरोधाभासी बयान ...पढ़े पूरी खबर...

Jul 30, 2023
2 min read

























पत्रकार अमृतेश्वर की कलम से :- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने नियमितीकरण की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे संविदा कर्मचारियों में शामिल मोतीलाल कौशिक की मृत्यु पर गहन शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भूपेश बघेल सरकार की वादाखिलाफी ने मोतीलाल की जान ली है। उनकी यह शहादत व्यर्थ नहीं जायेगी ।छत्तीसगढ़ की जनता और कर्मचारी कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेंगे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि ऐसा कोई वर्ग नहीं है जिसे कांग्रेस ने नहीं ठगा। सत्ता में आने के लिए हर वर्ग से झूठ बोला। सत्ता में आने के बाद सभी को धोखा दिया। कर्मचारियों के नियमितीकरण का वादा किया था। तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए भूपेश बघेल ने 10 दिन में नियमितीकरण का लिखित वादा किया था। लेकिन आज इनके जन घोषणा पत्र के निर्माता और चंद महीने के उप मुख्यमंत्री सिंहदेव बयान दे रहे हैं कि संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण करने में मुश्किल है। दूसरी तरफ इनके संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे कह रहे हैं कि कैबिनेट में चर्चा कर रहे हैं। यह झूठा आश्वासन और छलावा पौने 5 साल से कर रहे हैं। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इसी बीच पंडरिया में हड़ताली संविदा कर्मी की मृत्यु हो गई।

कांग्रेस ने जो वादाखिलाफी की है उसके लिए कांग्रेस को कभी माफ नहीं किया जा सकता। भूपेश बघेल की वादाखिलाफी के शिकार हुए संविदा कर्मचारी का बलिदान छत्तीसगढ़ हमेशा याद रखेगा। कांग्रेस सरकार की संवेदनहीनता सारी सीमाएं लांघ चुकी है। भाजपा ने संविदा कर्मचारियों की मांग का समर्थन किया है।

कांग्रेस ने नियमितीकरण का वादा अपने झूठ फरेब के दस्तावेज में किया था। इसी वादे को पूरा करने की मांग पर प्रदेश के संविदा कर्मचारियों को अन्न जल का त्याग करने में मजबूर होना पड़ा है। एक कर्मचारी भूपेश बघेल की धोखेबाजी की वजह से जान से हाथ धो बैठा। उसकी चार माह की बच्ची अनाथ हो गई। चार माह बाद इन मजलूमों की आह कांग्रेस को भी यतीम कर देगी।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html