राजधानी के इस इलाके में आ रहा दूषित पानी, बाहर से खरीदकर पीने को मजबूर रहवासी........

राजधानी दिल्ली के रोहिणी के सेक्टर 22 में दूषित पानी आने से लोग परेशान है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पीने का पानी बाहर से खरीदकर लाना पड़ रहा है वहां रहने वाले लोगों ने बताया कि शनिवार को भी काफी देर तक तक गंदे पानी की आपूर्ति हुई है, जो पीने लायक नहीं है, इसी इलाके में रहने वाले केशव दत्त ने बताया कि पिछले 48 घंटे से पानी नहीं आ रहा था. पूछने पर बताया गया कि पानी की पाइपलाइन टूट गई है| सुबह करीब 9 बजे पानी आया, जो गंदा और बदबुदार था | एक गृहणी ने बताया कि दूषित पानी पीने से कई बार लोग बीमार हो चुके हैं, बोर्ड में शिकायत भी की गई है, लेकिन समस्या को समाधान नहीं हुआ, इस इलाके में हो रही दूषित पेयजल की आपूर्ति का वीडियो शनिवार रात दिल्ली भाजपा ने ट्वीट किया, लिखा गया है कि दिल्ली सरकार किस तरह का गंदा पानी दिल्लीवासियों को पिला रही है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments