google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गैंगस्टर प्रिंस खान पर साजिश, करीबियों के 62 बैंक अकाउंट्स फ्रीज.....

Aug 25, 2023
1 min read
































































दुबई में बैठे गैंगस्टर प्रिंस खान को धनबाद के कोयलांचल में उसके गिरोह के द्वारा उगाही जाने वाली रंगदारी की रकम यूएई की करेंसी दिरहम में एक्सचेंज होकर मिल जाती है। पुलिस ने करेंसी एक्सचेंज के लिए भारत में परोक्ष रूप से इस्तेमाल हो रहे 62 बैंक अकाउंट्स को चिन्हित कर उन्हें फ्रीज करा दिया है। पुलिस ने इसतरह के सभी बैंक अकाउंट धारकों को नोटिस भेजकर उनके खातों में आई रकम के बारे में पूछा है। ये अकाउंट्स बिहार, झारखंड, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र और अन्य कई प्रांतों के लोगों के हैं।


दरअसल है कि दुबई में रहे लोगों से प्रिंस खान दिरहम में रकम ले लेता है, और उसके बदले उनके परिवार वालों या करीबियों के भारत में स्थित बैंक अकाउंट्स में रुपए डलवा देता है। धनबाद के बैंक मोड़ थाने की पुलिस ने बैंक अकाउंट्स में 273 संदिग्ध ट्रांजैक्शन का पता लगाया है। पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि प्रिंस खान के गुर्गों ने दिरहम के बदले जिन 62 अकाउंट्स में रकम ट्रांसफर हुई है, उनमें सबसे ज्यादा 24 बैंक अकाउंट्स यूपी के हैं।इसी तरह बिहार के नौ, झारखंड के आठ, महाराष्ट्र के छह, केरल के तीन, बंगाल के दो और छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु एवं एमपी के एक-एक बैंक अकाउंट्स चिह्नित किए हैं। इन सभी अकाउंट्स को फ्रीज करा दिया गया है।बता दें कि वासेपुर का गैंगस्टर प्रिंस खान पिछले साल धनबाद में फर्जी पासपोर्ट बनवाकर खाड़ी देश भाग गया था। अब वह दुबई से अपना गैंग ऑपरेट कर रहा है। उसके गुर्गे धनबाद कोयलांचल में मर्डर, फायरिंग, बमबारी, थ्रेट कॉल की घटनाएं अंजाम देकर लगातार रंगदारी की उगाही कर रहे हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html