आजादी के जश्न के पहले हो रही साजिश,दो जगहों में बम होने की कॉल.........

राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह (Independence Day 2023 Celebration) को लेकर दिल्ली पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात है। दिल्ली पुलिस को चेकिंग के दौरान रविवार रात राष्ट्रीय राजधानी में चार अलग-अलग स्थानों पर बम रखे जाने के संदेह से संबंधित कम से कम चार पीसीआर कॉल आई | जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने पर लावारिस बैग में कुछ भी संदिग्ध न मिलने पर पुलिस ने श्रम शक्ति भवन के पास ट्रैफिक खोल दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के जवानों को रफी मार्ग में स्थित श्रम शक्ति भवन, लाल किला, सरिता विहार और कश्मीरी गेट पर बम मिलने की खबर मिली, जिसके बाद तमाम सुरक्षा एजेंसियां एक्शन में आई. हालांकि, पुलिस की जांच के बाद पता चला कि सभी कॉल बोगस थीं | श्रम शक्ति भवन में लावारिस बैग मिलने की कॉल से पुलिस मेहक्कमे में हंगामा मच गया, लेकिन लावारिस बैग से कुछ बरामद नहीं हुआ | बताया जा रहा कि यह बैग किसी इलेक्ट्रीशियन का था |
जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. श्रम शक्ति भवन के पास किसी इलेक्ट्रिशियन का लावारिस बैग था. उसका बैग वहां गिर गया था. जांच में कुछ भी संदिग्ध न मिलने पर पुलिस ने श्रम शक्ति भवन के पास ट्रैफिक खोल दिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि लाल किले में भी बम की कॉल थी, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. कॉलर दोबारा फोन नहीं उठा रहा है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments