google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

BSP को लेकर भ्रम न फैलाए कांग्रेस - लक्ष्मी वर्मा...

Oct 20
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

छत्तीसगढ़ के प्रमुख औद्योगिक केंद्र भिलाई स्टील प्लांट को लेकर सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के बीच राजनीतिक घमासान मच गया है। प्लांट के भविष्य और प्रबंधन को लेकर चल रहे बयानों के बीच अब सीधी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी सामने आ गई है।

सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कांग्रेस के बयानों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि संस्थान के नाम पर राजनीति करना और जनता के बीच गलत तथ्य रखना अस्वीकार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार का उद्देश्य इस उपक्रम को कमजोर करना नहीं, बल्कि इसके संचालन को अधिक सुदृढ़ बनाना है। विपक्ष की तरफ से आ रहे राजनीतिक कुंठा करार देते हुए उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा कि इस तरह के भ्रामक अभियानों से केवल कर्मचारियों में असमंजस की स्थिति पैदा होती है।

औद्योगिक इतिहास की चर्चा करते हुए यह भी रेखांकित किया गया कि देश के बड़े उपक्रमों की स्थापना में वैचारिक योगदान और दूरदर्शिता का बड़ा स्थान रहा है। स्थानीय श्रमिकों और कर्मियों से यह अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अपुष्ट सूचनाओं या अफवाहों पर ध्यान न दें।


प्रशासनिक और कानूनी चेतावनी देते हुए यह साफ कर दिया गया है कि यदि संस्थान की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए भ्रामक जानकारियां प्रसारित की गईं, तो फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे और थाने में मामला दर्ज कराया जाएगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html