google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

स्वयं के झूठे विज्ञापन में करोड़ों फूकने वाले कांग्रेसी भाजपा के पोस्टरों से डरे :- संजय श्रीवास्तव.

Sep 14, 2023
2 min read





























































  • भाजपा ने घोटालों के जनजागरण पोस्टर लगवाए निगम प्रशासन ने की पुताई

  • अपनी कारगुजारियां छुपाने कांग्रेस करवा रही है पोस्टरों पर पुताई :- जयंती पटेल

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला सहित पूरे प्रदेश में भाजपा द्वारा छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वर्तमान पंचवर्षीय कार्यकाल के घोटाले और भ्रष्टाचार के पोस्टर जगह जगह चस्पा किए गए थे परंतु नगर निगम प्रशासन द्वारा चुन चुन कर भाजपा के पोस्टरों पर गेरुवा पुताई करवाई जा रही है जिसका कई जगह भाजपाइयों ने मौके पर ही विरोध किया भाजपा शहर जिला अध्यक्ष जयंती पटेल और अन्य पदाधिकारियों को इसकी सूचना मिली जिसको लेकर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश है भाजपा ने इसे राजनीति प्रेरित करार दिया है जिसके विरोध में भाजपा नेताओं के दल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर दोषियों पर त्वरित कार्यवाही की मांग की।

भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव ने कहा की स्वयं के प्रचार पर जनता के करोड़ों रुपए फूंकने वाले कांग्रेसी आज भाजपा के द्वारा लगवाए गए जनजागरण पोस्टरों पर पुताई करवा रहे हैं 5 वर्षों में कांग्रेस ने ना जाने कितने घोटाले किए हजारों करोड़ के घोटाले शराब घोटाले , कोल घोटाला , गौठान में घोटाला जैसे घोटाले करने के बाद उनका अपराध भाजपा के पोस्टरों में पुताई करवाने से नही मिटने वाला जनता जाग चुकी है और अब कांग्रेस की विदाई का समय आ चुका है ।

भाजपा शहर जिला अध्यक्ष जयंती भाई पटेल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एस. पी. से इस बाबत विस्तृत चर्चा की एवं कार्यवाही में तीव्रता लाने का मत रखा उन्होंने कहा की इस तरह के राजनीतिक प्रेरित पुताई से प्रदेश का माहौल खराब होगा और शांति स्थापित करने हेतु हम आपसे उचित एवं शीघ्र कार्यवाही की मांग करते हैं ,

उन्होंने मीडिया से कहा की हमने पुलिस अधीक्षक से इसकी शिकायक की है और हम चेतवानी देते हैं की यदि शीघ्र ही दोषियों पर उचित कार्यवाही नही की जाती तो हम भी क्रिया की प्रतिक्रिया देंगे कांग्रेस सरकार स्वयं के विज्ञापनों में जनता की गाढ़ी कमाई फूंक रही है पूरे प्रदेश के हर गली चौराहों पर कांग्रेस और भूपेश बघेल जी अपनी झूठी वाहवाही के पोस्टर लगवाते हैं और जब भाजपा आपकी कारगुजारियां पोस्टरों के माध्यम से जनता के बीच लेकर जाती है तो प्रायोजित तरीके से उसे निगम प्रशासन द्वारा पुताई करवा कर मिटवाने का प्रयत्न किया जाता है यह किसी कीमत पर लोकतांत्रिक नही और स्वीकार्य भी नही यदि उचित कार्यवाही नही होती तो हमारा कार्यकर्ता भी गली गली आपके विज्ञापनों पर पुताई करता नजर आयेगा।

पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने विशेष रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल , प्रदेश मंत्री किशोर महानंद , रायगढ़ संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव , पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल , सुभाष तिवारी , जिला महामंत्री सत्यम दुवा , अकबर अली, संजय तिवारी, रमेश मिर्घानी , सुभाष अग्रवाल , खेम कुमार सेन, गोपी साहू, तुषार चोपड़ा , अमित मैशरी , वंदना राठौड़,मृत्युंजय दुबे, बजरंग खंडेलवाल , अनिल सोनकर , अनूप खेलकर , संतोष साहू , भोलाराम साहू , अर्पित सूर्यवंशी , कमलेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में शहर जिला भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html