google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मंदिर हसौद में हुए सामूहिक दुष्कर्म के खिलाफ कांग्रेस की महिला मोर्चे ने किया प्रदर्शन...

Sep 6, 2023
2 min read

































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

09 अगस्त 2023, बुधवार :- राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद क्षेत्र में रक्षाबंधन के दिन नाबालिग सहित युवती के साथ गैंग रेप की वारदात ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इस वारदात का प्रभाव अब रायपुर की सड़कों और चौक-चौराहों पर देखने को मिल रहा है। कांग्रेस की महिला मोर्चा के सदस्यों ने वारदात के विरोध में बीरगांव के बुधवारी बाजार में आरोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

ज्ञात हो कि सामूहिक दुष्कर्म की इस घटना में मुख्य आरोपी के रूप में भारतीय जनता पार्टी के मंदिर हसौद मंडल के उपाध्यक्ष लक्ष्मी सिंह ठाकुर का बेटा पूनम ठाकुर शामिल है। कांग्रेस के महिला मोर्चे के सदस्यों ने सार्वजनिक मंच पर इस मामले की गंभीरता को बताया और न्यायपालिका से जल्द से जल्द मामले में दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की।

प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा की भाजपा जो बेटी बचाओं बेटी पढाओ का नारा देती है अब उन्ही से हमे अपनी बहन-बेटियों को बचना पड़ रहा है, भाजपा के बड़े नेता, पदाधिकारी और अब उनके बेटो भतीजों द्वारा रेप जैसी जघन्य घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता नशे में डूबे रहते है और प्रदेश की माताओं-बहनों-बेटियों की इज्जत तार-तार कर रहे है।प्रदर्शन के दौरान जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादीत रायपुर के अध्यक्ष पकंज शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन जैसे पवित्र दिन हुए इस दुष्कर्म की वारदात ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है।

पुलिस ने इन आरोपियों को जेल भेज दिया है और अब हम न्यायपालिका से मांग करते हैं कि इन दुष्कर्मियों को फांसी पर लटकाया जाए। ताकि इस तरह की घटना दोबारा न हो सके। कांग्रेस के महिला मोर्चे का यह प्रदर्शन सामूहिक दुष्कर्म के खिलाफ जनमत से भाजपा के खिलाफ सहमति हासिल करने का प्रयास है, और इसका उद्देश्य प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखना और दुष्कर्म के आरोपी तथा उन्हें सह देने वालों पर कठोर कार्यवाई करने की अपील की है।

प्रदर्शन में बीरगांव महापौर नंदलाल देवागंन, योगेंद्र सोलंकी ब्लॉक अध्यक्ष बीरगांव, इकराम अहमद, एमआईसी सदस्य, आशिष दुबे इंटक अध्यक्ष, रानी गोस्वामी पार्षद, राजाराम देवांगन पूर्व पार्षद, करण शर्मा एल्डरमैन, आशिष पुष्पा यादव पार्षद, राजेंद्र साहू एल्डरमैन, जे.पी. सिंह एल्डरमैन, उबारनदास बंजारे एमआईसी सदस्य, राजू सिन्हा पार्षद प्रतिनिधि, रितेश सिंह पार्षद, पुष्पलता वैष्णव महिला ब्लॉक अध्यक्ष, भारतीय चंद्राकर पार्षद, सरोज कुर्रे, सतिश सिंह, अरूण राजु सेन, दुर्गेश नंदनी, रियाज खान, संतोष साहु, मुकेश तिवारी सहित सैकड़ों महिला सदस्य शामिल हुए।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html