google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कांग्रेस कोषाध्यक्ष शंकर लाल अग्रवाल -कुदरगढ़ी, विश्वासपुर, मानिकपुर, बोंदा जलगढ़ और अड़भार का दौरा

Sep 17, 2023
2 min read

























































पार्टी फोरम में दावेदारी के बाद कांग्रेस कोषाध्यक्ष शंकर लाल अग्रवाल पूरी तरह चुनावी तैयारी में जुटे नजर आ रहे हैं। वह विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता के बीच अपनी उपस्थिति लगातार मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं। उनके द्वारा 12 अगस्त को रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जन संवाद रथ प्रारंभ किया गया यह रथ छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार की योजनाओं को लेकर बूथ स्तर पर जा रही है। शुक्रवार 15 सितंबर को कांग्रेस कोषाध्यक्ष शंकर लाल अग्रवाल ने सरिया क्षेत्र के कुदरगढ़ी विश्वासपुर मानिकपुर बोंदा जलगढ़ और अड़भार का दौरा कर कार्यकर्ता और ग्रामीणों से भेंट मुलाकात की है।


इस दौरान छत्तीसगढ़ सरकार के 50 से भी अधिक योजनाओं को लेकर जारी किए गए प्रगति सोपान की प्रतियां भी ग्रामीणों को दी गई। निर्धारित द्वारा कार्यक्रम के दौरान विश्वासपुर मानिकपुर जलगढ़ आदि क्षेत्रों में स्थानीय लोगों ने कई मूलभूत आवश्यकता एवं विकास कार्यों के संबंध में कांग्रेस नेता को अवगत करवाया उनके सामने स्थानीय समस्याओं के समाधान की मांग रखी। कांग्रेस नेता शंकर लाल अग्रवाल ने भी ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि हर कदम पर वह उनके साथ रहेंगे आने वाले समय में ग्रामीणों की मंशा अनुरूप विकास कार्य को गति दिया जाएगा।


कांग्रेस नेता की ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय उपस्थिति से क्षेत्र के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उत्साहित हैं उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य एवं कीर्तन सम्मेलन की चर्चा भी गली मोहल्ले तक है उनके द्वारा आयोजित सम्मेलन में भी हजारों की संख्या में भीड़ उमर रही है 13 सितंबर को संपन्न हुए कीर्तन सम्मेलन में हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी थी अब चुनावी सरगर्मियों के बीच शंकर लाल अग्रवाल सातवां सम्मेलन पूर्वांचल क्षेत्र में करने जा रहे हैं।


कार्यकर्म की तैयारी भी लगभग पूरी हो चुकी है बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में भी हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहेंगे। विदित हो कि शंकर लाल अग्रवाल एक कांग्रेस से टिकट के लिए दावेदारी की है और अपने दावेदारी को लेकर शंकर लाल पूरी तरह आश्वस्त भी हैं इसलिए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से शंकर लाल जनता के बीच सदन दौरा कर जनसंपर्क रहे हैं |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html