जिलेभर में सडक़ों पर उतरी कांग्रेस..बिजली कटौती और भारी भरकम बिलों के खिलाफ.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बिजली के भारी भरकम बिलों और बार-बार बिजली कटौती के खिलाफ रविवार को जिलेभर में कांग्रेस कार्यकर्ता सडक़ों पर उतरे। इस दौरान ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर कांग्रेसजनों ने ज्ञापन सौंपे। दरअसल बिजली के बिल में बढ़ोत्तरी, लंबे चौड़े बिल और समय पर बिजली का ना आने, बार-बार कटौती से लोगों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो रहे हैं। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की भारी समस्या को देखते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ के निर्देशानुसार सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों ने धरना, प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपे। इसी क्रम में जामनेर ब्लॉक द्वारा धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।
जिसमें सभी मंडलम के अध्यक्ष सेक्टर के अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। जिसमें मुख्य रूप से बालू बना, इंदर सिंह, संदेश मीणा, सागर सिंह यादव, बीरम भील, शिशुपाल सिंह, मोनू मेर, नेपाल गुर्जर, जितेंद्र सिंह, लक्ष्मीनारायण धाकड़, रघुवीर मीणा, विपिन शर्मा, अर्जुन, अमर सिंह, सोहेल खान, शेरु खान श्यामदास प्रजापति, अशोक बघेल, मोहन सिंह गुर्जर, बृजभूषण बैरागी, राजेश जैन, राजेंद्र सिंह आदि अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।ग्रामीणों को बिजली से वंचित रखना सरकार को पड़ेगा भारी - रमेश पटेलिया इधर सिरसी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बिजली की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष रमेश पटेलिया ने कहा
कि बिजली मूलभूत समस्या है।
लोगों को नियमित बिजली न देना भाजपा शासन की भूल है। जो चुनाव में उन्हें भारी पड़ेगी। लोगों को पूरे समय बिजली न देकर समय पर लंबे चौड़े बिल देना भी शिवराज सरकार को भारी पड़ेगा। सिरसी ब्लॉक के धरने में सभी मंडलम के अध्यक्ष, सेक्टर के अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।मधुसूदनगढ़-जामनेर में हुए भी हुए प्रदर्शनवहीं मधुसूदनगढ़ ब्लॉक कमेटी ने भी ब्लॉक अध्यक्ष लाल सिंह गुर्जर के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में नारायण सिंह शंकरपुर, नरेंद्र चौरसिया, विश्राम सिंह सरपंच, दशरथ राव विधायक प्रतिनिधि, शिवराज सिंह सरपंच यमुना खेड़ी, विक्रम केवट, नारायण अहिरवार आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा जामनेर में ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार जैन के नेतृत्वम में आंदोलन हुआ।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments