कांग्रेस ने निकाली ‘परिवर्तन यात्रा, महगांई ने आम लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है- डाॅ.सिकरवा...

भाजपा झूंठ बोलने की मशीन है, भाजपा ने शहर के विकास कार्य रुकवा रखे हैं, बात विकास की करती है। मगर हर विकास के कार्यों में अड़ंगा डालना भाजपा की आदत बन गई है। लेकिन हम जन भावनाओं के अनुरूप काम करते रहेंगे। यह विचार आज 16 ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने ‘परिवर्तन रैली’ के दौरान आम जन से चर्चा करते हुये व्यक्त किए ।
आज शाम 5 बजे होटल सेन्ट्रल पार्क सिटी सेन्टर पर कांग्रेस पार्टी के जिला पदाधिकारीगण, ब्लाॅक अध्यक्षगण, पार्षद, पूर्व पार्षद, मण्डल एवं सेक्टर अध्यक्षगण, बी.एल.ए गण एवं सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुये और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा, विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार एवं संगठन मंत्री सुरेन्द्र यादव के नेतृत्व में ‘परिवर्तन यात्रा’ बृहद स्तर पर शुरू हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लेकर चल रहे थे। परिवर्तन यात्रा होटल सेन्ट्रल पार्क सिटी सेन्टर से प्रारम्भ होकर पटेल नगर से होते हुये होटल सुगर पाम पर समापन किया और व्यापारियों एवं जनता से सीधे संपर्क किया। यात्रा के दौरान जगह-जगह विधायक डाॅ. सिकरवार का व्यापारीगण एवं आमजनों द्वारा पुष्पहार पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।
परिवर्तन यात्रा के दौरान विधायक डाॅ. सिकरवार ने आमजन से चर्चा करते हुये कहा कि भाजपा सरकार लगातार गरीबों का हक छीनने का काम कर रही है। महंगाई, बैरोजगारी, बिजली की समस्या, व्यापारियों के हितों पर कुठाराघात किया जा रहा है। डीजल-पेट्रोल एवं रसोई गैस के दामों में हो रही मूल्य वृद्वि ने आमलोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। आज हर वर्ग किसान, मजदूर, महिलायें, बुजुर्ग, युवा अपने आप को असहाय महसूस कर रहा है, कांग्रेस इन वर्गो के हितो की रक्षा के लिए काम करती रही है और आगे भी करती रहेगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments