google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

हसदेव वन की कटाई रोकने कांग्रेस ने राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौपा ज्ञापन....

Jan 18, 2024
2 min read


























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छत्तीसगढ़ राज्य के खनिज एवं वन संपदा से परिपूर्ण हसदेव क्षेत्र में वनों की लगातार हो रही कटाई से वन्य जीवों के रहवास जंगल का अस्तित्व समाप्त हो रहा है साथ ही आदिवासियों के समक्ष विस्थापन जैसी भीषण समस्या व उनकी सांस्कृतिक धरोहर स्थल भी नष्ट हो रहे जिसको लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी व जिला आदिवासी कांग्रेस कमेटी द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम एसडीएम महासमुंद को ज्ञापन सौंपकर तत्काल रोक लगाने की मांग की।


जानकारी देते हुए जिला आदिवासी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खेमराज ध्रुव ने बताया कि अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाजी राव मोघे के आव्हान पर प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस संगठन के साथ मिलकर ज़िला आदिवासी कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार 17 जनवरी को कांग्रेस भवन चौक से शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन कर रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम महासमुंद माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर तत्काल रोक लगाने की मांग की।


इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रभारी महामंत्री(संगठन) एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अमरजीत चावला ने बताया कि कोयला के लिए अदानी को लाभ पहुंचाने हेतु भाजपा के संरक्षण में छत्तीसगढ़ प्रदेश के सरगुजा संभाग के हसदेव अरण्य के हजारों एकड़ भूमि व जंगलों की कटाई किया जा रहा है। जो कि हसदेव अरण्य क्षेत्र प्राकृतिक रूप से सघन वनों से आच्छादित एवं जैवविविधिता से समृद्ध क्षेत्र है। जहां सदियों से आदिवासी समुदाय के साथ ही अन्य समुदाय के लोग निवास करते आ रहे है। छत्तीसगढ़ के फेफड़ा कहे जाने वाले हसदेव क्षेत्र में वनों की कटाई होने से जहां वन्य जीवों के रहवास जंगल का अस्तित्व समाप्त होगा साथ ही आदिवासियों के समक्ष विस्थापन जैसी भीषण समस्या आने से उनकी सांस्कृतिक धरोहर स्थल भी नष्ट हो जाएंगे। इस भीषण कटाई को तत्काल रोकने व आदिवासी भाईयों के साथ न्याय दिलाने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध-प्रदर्शन किया गया।इस दौरान प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रभारी महामंत्री एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अमरजीत चावला शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं छ.ग. शासन पूर्व बोर्ड उपाध्यक्ष खिलवान बघेल, आदिवाधी कांग्रेस की जिला अध्यक्ष खेमराज ध्रुव हरवंश सिंह ढिल्लो,सोमेश दवे,गोविंद साहू,किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव लोकेश चंदन साहू,पार्षद निखिलकांत साहू,सुनील चंद्राकर,राजू साहू,निर्मल जैन,ब्रिजेन बंजारे,ममता चंद्राकर,भूमिका ध्रुव,प्रदीप चंद्राकर,सचिन गायकवाड़,पार्षद राजेश नेताम,मोती साहू,लीलू साहू, ज़ाकिर रजा,रवि सिंह ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर,बसंत चंद्राकर,तेनसिंह ध्रुव,भरत बुंदेला,तुलसी देवदास,सन्नी महानंद सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html