कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज-प्रधानमंत्री मोदी जब-जब छत्तीसगढ़ आते हैं झूठ बोलकर जाते हैं....

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जब-जब छत्तसीगढ़ आते हैं झूठ बोलकर जाते हैं। इसके साथ ही दीपक बैज ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा पर बयान दिया है।
प्रधानमंत्री के दौरे लेकर दीपक बैज ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता चाहिए हैं। उनको छत्तीसगढ़ की जनता की चिंता नहीं है। सत्ता की लालच में छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। जनता जानती हैं कांग्रेस सरकार ने भूपेश के नेतृत्व में बेहतर काम किये हैं। कितनी भी कोशिश कर ले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ही आएगी। प्रधानमंत्री जब-जब छत्तसीगढ़ आते हैं झूठ बोलकर जाते हैं।
भाजपा की परिवर्तन यात्रा को लेकर दीपक बैज ने कहा कि भाजपा जनता के पास जाने का बहाना खोज रही हैं, किस बात का परिवर्तन और किस बात की यात्रा? भाजपा सत्ता हासिल करने हर हथकंडा अपना रही है। क्या भाजपा इस बात से सहमत है कि किसानों को 2600 रुपये न मिले। भाजपा चाहती है क्या कि किसानों का कर्ज माफ न हो? युवाओं को 2500 रुपये न मिले? भाजपा को खुद को परिवर्तन करने की आवश्यकता है। आपस में मतभेद है इसलिए परिवर्तन की बात कर रहे हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments