google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कांग्रेस की दूसरी सूची जल्द आएगी.....

Oct 16, 2023
1 min read











































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कांग्रेस पार्टी की पहली सूची आई है इस सूची में कुल तीस नाम जारी किए गए हैं। पहले चरण के 20 सीटों पर मतदान होना है। ऐसे में उसके 19 प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। सिर्फ जगदलपुर सीट से प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया गया है। साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव, पीसीसी चीफ दीपक बैज, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत नाम समेत सूबे के मंत्रियों के नाम जारी किए गये हैं। दूसरी सूची में भी 10-12 विधायकों की टिकट कटेगी।


सर्वे के आधार पर जिन विधायकों की रिपोर्ट कमजोर हैं उन सभी को पार्टी ने इस बार टिकट नहीं दे रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लेकर कांग्रेस के तमाम नेता लगातार यह कहते आए हैं कि पार्टी केवल जिताऊ उम्मीदवारों को ही मैदान में उतारेगी। नए चेहरों को मौका दिया जाएगा। जिन विधायकों का टिकट काटा गया है, उनमें पंडरिया से ममता चंद्राकर, खुज्जी से छन्नी साहू, चित्रकोट से राजमन बेंजाम, दंतेवाड़ा से देवती कर्मा, अंतागढ़ से अनूप नाग, डोंगरगढ़ से भुवनेश्वर बघेल, नवागढ़ से गुरुदयाल बंजारे, कांकेर से शिशुपाल सोरी का नाम शामिल हैं।


राजमन बेंजाम की जगह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज चुनाव लड़ेंगे। कर्मा परिवार से देवती कर्मा की जगह अब उनके बेटे छविंद्र कर्मा को मौका मिला है। फिलहाल प्रदेश में कांग्रेस के 71 विधायक हैं। पार्टी अपनी दूसरी सूची में बची हुई इन्हीं 19 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का नाम जारी कर सकती है। ताकि जो प्रत्याशी हों अपने प्रचार के लिए ज्यादा समय मिल सके।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html