छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन जारी...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर- राज्य सभा और लोक सभा के 142 सदस्यों को निलंबित किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन जारी है। राजधानी रायपुर के राजीव गांधी चौक पर कांग्रेस धरना पर बैठी हुई है। इस धरना प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैल्जा और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, कवासी लखमा, विकास उपाध्याय, सत्यनारायण शर्मा शामिल हुए हैं।
इस दौरान पूर्व सीएम भूपेश का बड़ा बयान सामन आया है. पूर्व सीएम भूपेश ने कहा कि संसद में बेरोजगारी और महंगाई पर कोई चर्चा नहीं होती है और जो इस पर चर्चा करते हैं उन सांसदों को निलंबित कर दिया जाता है। पूर्व सीएम ने कहा कि ये लोकतंत्र का मजाक है। ऐसे मजाक बनाने वाले का मजाक बनाने पर हमे कोई खेद नहीं है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)





Comments