google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े बोले.....

Oct 26, 2023
2 min read












































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर चुनाव में लोगों से कहते हैं- मुझे चुनो। क्या वो प्रधानमंत्री से मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं? वो बताएं कि कहां से चुनाव लड़ेंगे? लोग स्थानीय मुद्दों पर वोट करते हैं। लोग मोदी सरकार में महंगाई-बेरोजगारी से तंग आ चुके हैं। कर्नाटक के कलबुर्गी में जब उनसे सवाल किया गया कि क्या 5 राज्यों के चुनाव 2024 के आम चुनावों का सेमीफाइनल होंगे? इस पर खडग़े ने कहा- ऐसा नहीं है। हर राज्य के अलग-अलग चुनावी मुद्दे हैं, उन्हीं के हिसाब से वोटिंग होती है। लोकसभा के चुनाव विधानसभा से अलग होते हैं।

नगर निगम का चुनाव हो या लोकसभा का। हर चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों से खुद को चुनने को कहते हैं। खडग़े ने पूछा- क्या वह खुद सीएम बनने जा रहे हैं? मेरा मानना है कि लोग स्थानीय मुद्दों पर नेताओं को वोट देते हैं। जिन्होंने उनके लिए काम किया लोग उसे वोट करेंगे। खडग़े ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर कहा कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद इस पर चर्चा की जाएगी। कांग्रेस अच्छा काम कर रही है। हम पांचों राज्यों में चुनाव जीतेंगे।


कांग्रेस अध्यक्ष से जब पांच राज्यों में चुनाव पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में हम जीतेंगे। खडग़े ने कहा- पांच राज्यों में चुनाव का काम अच्छा चल रहा है। हमें पूरा भरोसा है कि हम पांचों राज्यों में जीत हासिल करेंगे। भाजपा के खिलाफ एंटी इन्कम्बेंसी यानी सत्ता विरोधी लहर है। खडग़े ने कहा- लोग मोदी सरकार में महंगाई-बेरोजगारी से तंग आ चुके हैं। बीजेपी अपने किसी भी वादे पर खरी नहीं उतरी। अशोक गहलोत और भूपेश बघेल राजस्थान और छत्तीसगढ़ में अच्छा काम कर रहे हैं। वहां कोई मुद्दा नहीं है। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान से जनता नाराज है। इसलिए, हमें उम्मीद है कि हम सभी पांच राज्यों में अपनी सरकार लाएंगे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html