कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने बीजेपी पर हमला कर कहा......

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने BJP पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी मणिपुर के सवाल पर कुछ नहीं बोले। राहुल गांधी के सवाल पर पीएम ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का मजाक बनाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी BJP पर जमकर हमला बोला है कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने रविवार को छत्तीसगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर तीखा हमला किया | खडगे ने कहा कि पीएम मोदी कहते रहते हैं कि उन्होंने सब कुछ किया है | क्या मोदी के सत्ता में आने के बाद छत्तीसगढ़ में बिजली, स्कूल आदि आए? मोदी और शाह हमारे द्वारा स्थापित सरकारी स्कूलों में पढ़े हैं, या क्या उन्होंने लंदन या ऑक्सफोर्ड में पढ़ाई की? वे हमसे पूछते हैं कि कांग्रेस पार्टी ने पिछले 70 वर्षों में क्या किया?
खडगे ने रैली के दौरान कहा कि हम पीएम के मुंह से मणिपुर के बारे में सुनना चाहते थे | वे कहते हैं कि वे 140 करोड़ लोगों के नेता हैं, हमारी मांग थी कि वे राज्यसभा में इस पर कुछ बोलें,लेकिन उन्होंने एक भी शब्द नहीं कहा. इसके बाद ही हम अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए. हमारे 26 दलों के गठबंधन इंडिया को जवाब देने के बजाए उन्होंने कांग्रेस को गालियां दीं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments