पांचों राज्यों में कांग्रेस सरकार बनने जा रही कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का दावा....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस अगले महीने होने वाले सभी पांच राज्यों में सरकार बनने जा रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी शासित मध्यप्रदेश में सत्ता विरोधी लहर है। खड़गे ने कहा कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें अपना काम ठीक से कर रही हैं।
दोनों ही राज्यों में लोगों को किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है। बता दें कि नवंबर में पांच राज्यों तेलंगाना, मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम में एक या दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन राज्यों में कांग्रेस लगातार अपनी ताकत लगा रही है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सीधा मुकाबला भाजपा से है।कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां अच्छी चल रही हैं। हमें विश्वास है कि हम सभी राज्यों में जीत हासिल करने वाले हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से मुद्रास्फीति और बेरोजगारी के कारण भाजपा के लिए सत्ता विरोधी लहर रही है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में लोग शिवराज के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के खिलाफ हो रहे हैं। कांग्रेस प्रमुख ने केंद्र में बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने अपना कोई भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा, जो भी वादे किए गए, भाजपा ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। चाहे वह बेरोजगारी हो, किसानों की आय दोगुनी करना हो या निवेश हो।खड़गे अपने गृह जिले कलबुर्गी, कर्नाटक के दौरे पर हैं। वहां से उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र कर्नाटक की उपेक्षा कर रही है। उन्होंने कहा, (कर्नाटक को) कोई केंद्रीय परियोजना नहीं दी जा रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments