google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गौ माता के नाम पर कांग्रेस ने लूट का खेल खेला योजनाएं केवल कागजों में:- संजय सराओगी

Aug 30, 2023
2 min read




























































 पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

गौ माता के नाम पर कांग्रेस ने लूट का खेल खेला योजनाएं केवल कागजों में:- संजय सराओगी

कांग्रेस की सरकार योजनाएं कागजों में और पैसे जेब में वाली सरकार है :- संजय सराओगी

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा चुनावी राज्यों में अन्य राज्यों के विधायको का प्रवास तय किया है जिससे चिन्हित विधानसभा की धरातलीय स्थिति का जायजा लिया जा सके इसी कड़ी में रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में बिहार के दरभंगा विधायक संजय सराओगी का प्रवास तय था 8 दिन लगातार ग्रामीण विधानसभा में प्रवास के बाद आज विधायक संजय सराओगी ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए ग्रामीण विधानसभा में भाजपा की द्वारा किसी भी प्रत्याशी चुने जाने पर जीत के प्रति आश्वस्तता जताई। उन्होंने पत्रकारों से कहा की छत्तीसगढ़ प्रभु श्री राम जी का ननिहाल है और बिहार प्रभु के ससुराल है ऐसे में हमारा छत्तीसगढ़ से गहरा रिश्ता है लेकिन अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है की कमोबेश आज दोनो ही प्रदेश के स्थिति एक जैसी है अराजकता , अपराध , घोटाले सभी कुछ। हम सभी बिहार के चर्चित चारा घोटाले को जानते हैं और छत्तीसगढ़ में उसी तर्ज पर अब गोठन और गोबर घोटाला जारी है बिहार के घोटालेबाज को सजा हुई और जनता के साथ न्याय हुआ छत्तीसगढ़ में भी निश्चित सत्ता परिवर्तन होगा और दोषी जेल की सलाखों के पीछे होंगे । प्रदेश की कांग्रेस सरकार और भूपेश बघेल गौ माता को सामने रखकर घोटाले करने का महापाप कर रहे हैं गोठान केवल कागजों में और मवेशी सड़को पर हैं गोबर के नाम पर घोटालो का अंबार है जिसके दुष्परिणाम शीघ्र ही सामने आएंगे ।

उन्होंने कहा की हमने केवल खानापूर्ति नही की हम धरातल पर पहुंचे स्थानीय नागरिकों , सामाजिक संगठनों से , व्यापारियों से , युवाओं से और खास करके महिलाओं से मितानिन समूहों से चर्चा की उनकी व्यथा सुनी और उनके मन को टटोला सभी वर्तमान विधायक से त्रस्त और नाखुश हैं एवं परिवर्तन का मन बना चुके हैं विगत चुनाव में साइकल पर तख्ती लटकाकर शरबबंदी का ढोंग करने वाले घोषणा पत्र में गंगाजल की कसम खा कर शराबबंदी का वादा करके मुकर गए जबकि शराबबंदी के लिए गठित समिति के स्वयं प्रमुख रहे लेकिन इस दिशा में कोई प्रयास उनके द्वारा नही किया गया ।

प्रेस वार्ता में दरभंगा विधायक के साथ जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल , पूर्व विधायक नंदकुमार साहू और ग्रामीण प्रभारी सुभाष तिवारी उपस्थित थे ।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html