कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ दौरे पर......पढ़ें पूरी खबर

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही महीने बचे हुए है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव को लेकर अपनी अपनी कमर कस ली है। वहीं लगातार केंद्रीय मंत्रियों के दौरे जारी है। इस बीच खबर आ रही है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 13 अगस्त को छत्तीसगढ़ आएंगे। इस दौरान वो जांजगीर–चांपा में आयोजित "भरोसे के सम्मेलन" कार्यक्रम में शामिल होंगे। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ आने के लिए PCC चीफ दीपक बैज ने मल्लिकार्जुन खड़गे को आमंत्रित किया था। जिसके बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने दीपक बैज का आमंत्रण स्वीकार कर लिया। अब वो 13 अगस्त को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments