कांग्रेस विधायक बोलीं- ...50 साल की बूढ़ी को राहुल गांधी क्यों फ्लाइंग किस देंगे....पढ़ें पूरी खबर

संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को कथित रूप से फ्लाइंग किस देने के विवाद में अब नया विवाद जुड़ गया है | बिहार से कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने शर्मनाक बयान देते हुए कहा है कि राहुल गांधी के पास फ्लाइंग किस देने के लिए लड़कियों की कमी नहीं है, अगर उन्हें किसी को फ्लाइंग किस देना होगा तो वह स्मृति ईरानी जैसी 50 साल की किसी बूढ़ी को क्यों देंगे?
दरअसल, संसद में राहुल गांधी पर लगे आरोपों को लेकर नवादा जिले की हिसुआ सीट से कांग्रेस विधायक नीतू सिंह से राय मांगी गई थी, इस दौरान बीजेपी सरकार में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को आड़े हाथों लिया और कहा, ''हमारे राहुल जी के पास लड़कियों की कमी नहीं है, अगर उनको फ्लाइंग किस देना होगा तो किसी लड़की को देंगे, 50 साल के बूढ़ी को क्या फ्लाइंग किस देंगे | यह सब आरोप निराधार है'', कांग्रेस की महिला विधायक के इस बयान को लेकर अब बीजेपी ने करारा हमला बोला है | बीजेपी नेताओं ने नीतू सिंह के बयान की भर्त्सना की है, बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने नीतू सिंह के बयान की निंदा करते हुए उसे शर्मनाक बताया है, बीजेपी के एक अन्य प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी नीतू सिंह के बयान की आलोचना करते हुए कहा है कि महिला विरोधी कांग्रेस राहुल गांधी की कथित गलत हरकतों पर उनका बचाव करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है |
आरोप है कि बुधवार को चर्चा में हिस्सा लेने के बाद जब राहुल गांधी सदन से बाहर निकल रहे थे, तब सत्तारूढ़ पक्ष के कुछ सदस्यों की टीका-टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद ने 'फ्लाइंग किस' की भाव-भंगिमा प्रदर्शित की, हालांकि, राहुल के रिएक्शन का वो क्षण कैमरे में कैद नहीं हुआ है| केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सदन में 'फ्लाइंग किस' की भाव-भंगिमा प्रदर्शित करते हुए महिला सांसदों के प्रति अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया | ईरानी ने राहुल गांधी को महिलाओं से द्वेष रखने वाला शख्स भी बताया |
संसद में भाषण के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा, सिर्फ एक महिला विरोधी व्यक्ति ही संसद में महिला सांसदों को फ्लाइंग किस दे सकता है, ऐसा उदाहरण पहले कभी नहीं देखा गया, इससे पता चलता है कि वह महिलाओं को लेकर क्या सोचते हैं, यह अभद्रता है, बाद में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की और केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की, हस्ताक्षर करने वाली सभी महिला बीजेपी सांसद स्पीकर कक्ष में पहुंची थीं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments