कांग्रेस विधायक जोगी कांग्रेस में शामिल, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
छत्तीसगढ़- में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है | टिकट नहीं मिलने से नाराज नेता दूसरी पार्टी ज्वाइन कर रहे है | इसी बीच सरायपाली के कांग्रेस विधायक किस्मत लाल नंद ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और जनता कांग्रेस जोगी में शामिल हो गए है |
अमित जोगी ने आज उन्हें जोगी कांग्रेस में सदस्यता दिलाई है। JCCJ ने सरायपाली से किस्मत लाल नंद को प्रत्याशी बनाया है। पुलिस विभाग में डीएसपी के पद से रिटायर हुए किस्मत लाल नंद को पार्टी ने टिकट दिया था।
वो सरायपाली से चुनाव जीते भी थे, लेकिन पिछले दिनों कांग्रेस की जारी हुई लिस्ट में किस्मत लाल नंद को पार्टी ने टिकट नहीं दिया। चर्चा थी कि किस्मतलाल नंद दूसरी पार्टी ज्वाइन कर सकते है। जिसके बाद आज उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर जोगी कांग्रेस की सदस्यता ले ली |







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments