google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कांग्रेस विधायक अनीता शर्मा ने बीजेपी पर कांग्रेस की नकल करने का आरोप लगाया....

Sep 24, 2023
2 min read







































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

बीजेपी की इस परिवर्तन यात्रा को लेकर धरसींवा विधायक अनीता शर्मा कहा ने कहा कि परिवर्तन यात्रा शब्द से बीजेपी के दामन पर लगे खून के छीटे फिर उभरकर सामने आएंगे. बीजेपी परिवर्तन यात्रा कांग्रेस की नकल करके निकाल रही है. कांग्रेस ने 2013 में शहीद नंदकुमार पटेल के नेतृत्व में परिवर्तन यात्रा निकाली थी और भाजपा की रमन सरकार ने सुरक्षा मुहैया भी नही करा पाये थे जिसके चलते बड़ी चूक हुई और षडयंत्र पूर्वक एक राजनीतिक हत्याकाड होने दिया था. जिसमें कांग्रेस के प्रथम पंक्ति के नेताओं और सुरक्षा कर्मियों सहित 31 लोगों की शहादत हुई थी. प्रदेश की जनता ने 2018 में परिवर्तन लाकर बीजेपी की भ्रष्ट सरकार को हटा दिए थे।विधायक श्रीमति शर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के परिवर्तन यात्रा को न केवल जनता, बल्कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी नकार दिया है। बाहर से बुलाए गए नेताओं के भरोसे निकल रही परिवर्तन यात्रा का भाजपा के ही स्थानीय कार्यकर्ता खुलकर विरोध कर रहे हैं, लोगों की भीड़ कहीं नहीं आ रही है, उल्टे हर जगह इनकी गुटबाजी सामने आ रही है। जमीनी हकीकत यही है कि भूपेश पर भरोसे की सरकार के सामने छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी नीति, नीयत, नेता और विश्वसनीयता के संकट से जूझ रही है। देश के प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित तमाम केंद्रीय मंत्रियों, नड्डा सहित राष्ट्रीय पदाधिकारी और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रीयों के कार्यक्रम भी पूरी तरह से असफल साबित हुए। इनकी कोरी लफ्फाजी और तथ्यहीन आरोपों से भाजपा के झूठा, भ्रम और वादा खिलाफी ही हर बार उजागर हुआ है। 2018 की तरह ही छत्तीसगढ़ की जनता इस बार भी भाजपाइयों पर भरोसा नहीं कर रही है और इस बार भी कांग्रेस भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html