2024 चुनाव से पहले कांग्रेस निकल सकती है दूसरी भारत जोड़ो यात्रा....

राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' की सफलता के बाद काफी सुर्खियों में रहे थे | कांग्रेस में यात्रा के दूसरे संस्करण को लेकर काफी चर्चा हो रही है | इस बार पूर्व से पश्चिम तक यात्रा का दूसरा संस्करण आयोजित करने को लेकर बात की जा रही है |
कहा जा रहा कि अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले इस यात्रा से पार्टी को मजबूती मिलेगी | हालांकि, पार्टी के कुछ नेताओं का कहना है कि यात्रा चुनावी तैयारियों से ध्यान भटका सकती है | 16 और 17 सितंबर को हैदराबाद में होने वाली नवगठित कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की पहली बैठक में यात्रा पर चर्चा होने की संभावना है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments