कांग्रेस कर सकती है निष्कासित, अजीत कुकरेजा ने वापस नहीं लिया नामांकन...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर- रायपुर उत्तर से कांग्रेसी पार्षद अजीत कुरेजा ने नामांकन दाखिल किया था। उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। वैसे तो निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले 22 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया है। लेकिन अजीत कुकरेजा के तीनों मोबाइल बंद है। बताया जा रहा है कि, वे दिल्ली के लिए निकल गए हैं, नाम वापसी के लिए सिर्फ 3 बजे तक का वक्त था। लेकिन उनका फोन अब भी बंद आ रहा है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक आज शाम या देर रात अजीत कुकरेजा को कांग्रेस निष्कासित कर सकती है | रायपुर उत्तर से टिकट नहीं मिलने पर अजीत कुकरेजा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया | आज कई नेताओं ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की मगर उन्होंने अपना मोबाइल बंद कर दिया हैं | रायपुर पश्विम में 5 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए हैं | जिसमें अनीता सिंह, रोमन लाल, रामबाई महानंद, टार्जन जांगड़े और कुंदन लाल अडिग शामिल हैं






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments