कांग्रेस घोषणा पत्र समिति की बैठक खत्म, कुमारी सैलजा ने दिया बड़ा बयान.....

कांग्रेस घोषणा पत्र समिति की बैठक खत्म हो गई है, बैठक के कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि लोगों के क्या विचार हैं, वह क्या चाहते हैं | समिति विचार कर देखेगी की आगे दिनों के लिए क्या कर सकते हैं, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार ने हर एक समुदाय के लिए काम किया है, लोगों को फर्क नजर आ रहा है. बीते कुछ वर्षों में कितना कार्य हुआ इस पर समीक्षा हुई, सभी चीजों को देखते हुए समिति अपना कार्य करेगी, अलग-अलग जगहों पर भी जाएंगे और उनसे सुझाव लेंगे |
वहीं मंत्री मोहम्मद अकबर ने बैठक को लेकर कहा कि सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं| आज एक कमेटी बनाई गई है, 3 महिलाओं की कमेटी बनाई गई है, जिसमें हेमा देशमुख, वाणी राव और शेष राज हरबंश का नाम शामिल है, मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि महिलाओं से संबंधित विषयों पर सभी संभागों में जाकर सुझाव लिए जाएंगे, 4 सितंबर तक यह सुझाव प्रस्तुत करेंगे, ई मेल पर भी सुझाव आते जा रहे हैं, आगे की बैठक में अन्य जानकारी दी जाएगी और अच्छा घोषणा पत्र तैयार करेंगे |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments